Super Exam Geography Climate / जलवायु Question Bank जलवायु एवं जलवायु प्रदेश

  • question_answer
    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - (lAS 2002)
    1. भूमध्यर्ती क्षेत्रों में, वर्ष चार मुख्य ऋतुओं में विभाजित होता
    2. भूमध्य सागरीय क्षेत्र में, गर्मियों में अधिक वर्षा होती है।
    3. चीन की तरह की जलवायु में पूरे वर्ष वर्षा होती है।
    4. उष्णकटिबंधीय उच्च भूमियां विभिन्न जलवायुओं के ऊर्ध्वाधर अनुक्षेत्र वर्गीकरण को प्रदर्शित करती हैं।
    इनमें से कौन-कौन से कथन सही हैं?

    A)  1, 2, 3 और 4

    B) 1, 2 और 3

    C)  1, 2 और 4

    D) 3 और 4

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर -  3 और 4
    व्याख्या - कथन 1 और 2 असत्य है, शेष कथन सत्य है।
    भूमध्यवर्ती क्षेत्रों में मुख्यत: दो ऋतुएं ग्रीष्म और शीत होती हैं।
    भूमध्यसागरीय जलवायु प्रदेश में अधिकांश वर्षा शीतकाल में होती है, किन्तु इसकी मात्रा अधिक नहीं होती जबकि ग्रीष्मप्राय: शुष्क रहती है। शीतकाल में धूप तेज होती है जिससे फलों के पकने में सहायता मिलती है।
    चीन तुल्य जलवायु उत्तरी तया दक्षिणी गोलाद्धों में \[30{}^\circ \]से अक्षांशों के मध्य, महाद्वीपों के पूर्वी तटवर्ती भागों में पाए जाते हैं। यहां वर्षा यद्यपि वर्ष-पर्यन्त होती है, किन्तु शीतकाल में वर्षा की मात्रा कम जबकी अधिकांश वर्षा ग्रीष्म ऋतु में होती है।
    ऊष्णकटिबंधीय उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की जलवायु दशाएं यथा ऊष्णकटिबंध से लेकर शीतोष्ण और शीतकटिबंध तक की जलवायु दशाएं देखी जा सकती हैं। इस प्रकार इस जलवायु क्षेत्र को ऊर्ध्वाधर रूप में वर्गीकृत की जा सकता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner