Super Exam Geography Climate / जलवायु Question Bank जलवायु एवं जलवायु प्रदेश

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. कोपेन के अनुसार भारतीय प्रायद्वीप में उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु पार्इ जाती है।
    2. भूमध्यसागरीय जलवायु में गर्मियां उष्ण व शुष्क तथा सर्दियां मृदु एवं वर्षायुक्त होती हैं।
    3. टुण्ड्रा स्थायी तुषार का प्रदेश है।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) 1 और 2

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - 1, 2 और 3
    व्याख्या - जलवायु के सम्बन्ध में उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।
    कोपेन के जलवायविक वर्गीकरण के अनुसार भारतीय प्रायद्वीप में उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु पार्इ जाती है। इस जलवायु प्रदेश में मूसलाधार वर्षा गर्मियों में होती है तथा शीत ऋतु शुष्क होती है। ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी भाग दक्षिण-अमेरिका के उत्तर-पूर्वी भाग में भी यही जलवायु पार्इ जाती है।
    भूमध्यसागरीय जलवायु भूमध्य सागर के चारों ओर तथा उपोष्ण कटिबंध से \[30{}^\circ \]से \[40{}^\circ \]अक्षांशों के बीच महाद्वीपों के पश्चिमी तट के साथ-साथ पार्इ जाती है।
    इस प्रकार की जलवायु की विशेषता है कि यहां गर्मियां उष्ण व शुष्क तथा सर्दियां सामान्य एवं वर्षायुक्त होती हैं। मध्य कैलिफोर्निया, मध्य चिली तथा ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी एवं दक्षिण-पश्चिमी तट इसके उदाहरण हैं।
    टुण्ड्रा स्थायी तुषार का प्रदेश है। जहां स्थल भाग में भी लगातार बर्फ जमी रहती है। कार्इ, लाइकेन तथा पुष्पी पादप जैसी छोटी वनस्पतियां टुण्ड्रा जलवायु प्रदेशों में पार्इ जाती हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner