Super Exam Geography Climate / जलवायु Question Bank जलवायु एवं जलवायु प्रदेश

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. ब्रिटिश तुल्य जलवायु पूर्वी यूरोप में पार्इ जाती है।
    2. टैगा जलवायु को आर्द्र महाद्वीपीय जलवायु भी कहा जाता है।
    3. टुंड्रा जलवायु के अंतर्गत उत्तरी यूरोप, उत्तरी एशिया तथा उत्तरी कनाडा के प्रदेश शामिल हैं।
    4. अल्पाइन जलवायु क्षेत्र को निम्नस्तरीय जलवायु भी कहा जाता है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) 1 और 2

    B) 2 और 3

    C) 2, 3 और 4

    D) 1, 2, 3 और 4

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - 2 और 3
    व्याख्या - कथन 1 और 4 असत्य है, शेष दोनों कथन सत्य है।
    ब्रिटिश तुल्य जलवायु पश्चिमी यूरोप में पार्इ जाती है, जिसके अन्तर्गत ब्रिटेन, उत्तरी-पश्चिमी फ्रांस, जर्मनी, डेनमार्क, हॉलैण्ड, बेल्जियम तथा नार्वे आदि देश आते हैं। ब्रिटेन समुद्र के तट पर स्थित है, इसलिए इसे समुद्र तटीय जलवायु भी कहा जाता है। इस जलवायविक क्षेत्र की सबसे बड़ी विशेषता पछुआ हवाओं से वर्ष भर वर्षा का होना है।
    टैगा जलवायु को को आर्द्र महाद्वीपीय जलवायु तथा हिम जलवायु भी कह जाता है
    लकड़ी काटना वहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय है। इस जलवायु का नाम साइबेरिया क्षेत्र के शंकूधारी पेड़ों के नाम पर किया गया है। इसका विस्तार साइबेरिया, कनाडा और स्वीडन आदि देशों में है
    टुण्ड्रा जलवायवक क्षेत्र के अंतर्गत उत्तरी कनाड़ा,उत्तरी यूरोप, उत्तरी एशिया के प्रदेश शामिल हैं। यह प्रदेश संसार का सबसे ठाडा स्थान: है। ये प्रदेश लगभग आठ माह तक बर्फ से ढंके रहते हैं। यहां के निवासियों को एस्किमों कहा जाता है।
    अल्पाइन को उच्चस्तरीय जलवायु भी कहा जाता है। इसके अन्तर्गत आल्पस, हिमालय, रॉकीज पर्वत तथा एंडीज पर्वत शामिल हैं। ये सभी प्रदेश संसार के प्राकृतिक प्रदेश कहलाते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner