Super Exam Geography Climate / जलवायु Question Bank जलवायु एवं जलवायु प्रदेश

  • question_answer
    हरीकेन और टाइफून नामक तूफान प्रभावित जलवायु है।

    A) टैगा जलवायु

    B) अल्पाइन

    C) उच्च प्रदेशीय जलवायु

    D) चीन तुल्य जलवायु

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - चीन तुल्य जलवायु
    व्याख्या - हरिकेन और टाइफून जलीय तूफान है जो पानी की सतह से उठते हैं। हरिकेन अटलांटिक महासागर से उठता है और टाइफून प्रशांत महासागर का तूफान है। अमेरिका के फ्लोरिडा प्रायद्वीप के तट से उठने वाला तूफान हरिकेन कहलाता है, जबकि फिलीपीन्स के तट पर आकर यह टार्इफून हो जाता है।
    ये तूफान. चीन तुल्य जलवायु प्रदेश के हिस्से हैं। ज्ञात हो कि यह जलवायु \[30{}^\circ \] से \[45{}^\circ \]अक्षांशों के मध्य महादेशों के पूर्वी भागों में पाए जाते हैं। यह जलवायु जापान, दक्षिण ब्राजील तथा आस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी भाग में भी पार्इ जाती है। इस जलवायु में ग्रीष्म काल मे खूब गर्मी पड़ती है और शीतकाल मे सर्दी भी खूब पड़ती है।
    टिप्पणी - चीन तुल्य जलवायु प्रदेश की मुख्य विशेषताएं.
    औसत तापमान \[22{}^\circ \] तथा वार्षिक तापांतर लगभग \[12{}^\circ \]से \[18{}^\circ \]तक रहता है।
    वर्ष भर वर्षा का होना इस क्षेत्र के सबसे बड़ी विशेषता हैं।
    वर्षा की वार्षिक मात्रा 75 से.मी. से 150 से.मी. तक होती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner