Super Exam Geography Climate / जलवायु Question Bank जलवायु एवं जलवायु प्रदेश

  • question_answer
    कथन (A): भूमध्य रेखा के दोनों ओर \[5{}^\circ \]से \[8{}^\circ \] अक्षांश तक के क्षेत्रों में वर्ष भर वर्षा होती है।
    कारण (R): उच्च तापमान तथा उच्च आर्द्रता के कारण भूमध्य रेखा के निकट अधिकतर दोपहर को संवहनीय वर्षा होती है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए (lAS 2003)
    कूट:

    A) A और R दोनों सही हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण

    B) A और R दोनों सही हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

    C) A सही है, परंतु R गलत है।

    D) A गलत है, परंतु R सही है।

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - A और R दोनों सही हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
    व्याख्या - विषुवत रेखीय जलवायु प्रदेश \[5{}^\circ -10{}^\circ \]अक्षांशों के मध्य दोनों गोलाडोर्ं में विस्तृत है। जलवायु पर तापमान का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है, इसलिए इसके निर्धारण में अक्षांश रेखाओं की भूमिका महत्त्वपूर्ण हो जाती है। इस जलवायु प्रदेश की दो प्रमुख विशेषताएं हैं -
    वर्ष भर समान उच्च तापमान
    वर्ष भर समान उच्च वर्षा
    वर्ष भर अत्यधिक तापमान से प्राप्त उच्च आर्द्रता के कारण इस क्षेत्र में अधिकतर दोपहर पश्चात संवहनीय वर्षा होती है जब कि दिन ढलते ही वर्षा की गति और मात्रा कम हो जाती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner