Super Exam Geography Climate / जलवायु Question Bank जलवायु एवं जलवायु प्रदेश

  • question_answer
    किसी एक भौगोलिक क्षेत्र की सुस्पष्ट विशेषताएं निम्नलिखित है- (lAS 2010)
    1. कोष्ण और शुष्क जलवायु
    2. सुहावना और आर्द्र शीतकाल
    3. सदाबहार ओक वृक्ष
    उपर्युक्त विशेषताएं निम्नलिखित में से किस एक क्षेत्र की सुस्पष्ट विशेषताए हैं?

    A) भूमध्य सागरीय क्षेत्र

    B)  पूर्वी चीन

    C)  मध्य एशिया

    D)  उत्तरी अमेरिका का अटलांटिक तट

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - भूमध्य सागरीय क्षेत्र
    व्याख्या - भूमध्यसागरीय जलवायु 30 अंश से 40 अंश अक्षांश के बीच महाद्वीपों के पश्चिमी भाग में पार्इ जाती है। गर्मियों में कोष्ण और शुष्क जलवायु, आनंददायक और आर्द्रशीतकाल, सदाबहार ओक वृक्ष उपर्युक्त सभी विशेषताएं भूमध्य सागरीय क्षेत्र की जलवायु से संबंधित हैं।
    टिप्पणी - भूमध्य जलवायु प्रदेश की अन्य विशेषताएं -
    इस जलवायु की सबसे बड़ी विशेषता शीतकाल में वर्षा का होना है।
    गर्मियों का मौसम गर्म और शुष्क होता है।
    यहां का मुख्य व्यवसाय कृषि है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner