Super Exam History The Gupta Empire Question Bank गुप्तोत्तर काल

  • question_answer
    निम्नलिखित में वह अंतिम बौद्ध राजा कौन था जो संस्कृत का महान विद्वान और लेखक था?

    A) अशोक

    B) बिम्बिसार

    C) कनिष्क

    D) हर्षवर्धन

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - हर्षवर्धन व्याख्या - हर्षवर्धन या हर्ष राज्यवर्धन के बाद लगभग 606 ई. में थानेश्वर के सिंहासन पर बैठा। हर्ष के विषय में हमें बाणभट्ट के हर्षचरित से व्यापक जानकारी मिलती है। हर्ष एक संस्कृत का महान विद्वान, नाटककार एवं कवि था। इसने ‘नागानन्द’, ‘रत्नावली’ एवं ‘प्रियदर्शिका’ नामक नाटकों की रचना की। इसके दरबार में बाणभट्ट, हरिदत्त एवं जयसेन जैसे प्रसिद्ध कवि एवं लेखक शोभा बढ़ाते थे।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner