Super Exam Geography Minerals and Energy Resources / खनिज और ऊर्जा संसाधन Question Bank खनिज

  • question_answer
    नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये
    1. सामान्यत: अयस्क खनिज में पाए जाते हैं।
    2. बेलाडिला पहाड़ी शृंखलाओं में उच्च हेमेटाइट पाया जाता हैं।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सत्य है/हैं?

    A) केवल 1                    

    B) केवल 2

    C) 1 और 2 दोनों                            

    D) न तो 1 और न ही 2

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - केवल 2
    व्याख्या - कथन 1 असत्य है जबकि कथन 2 सत्य है।
    अयस्क खनिजों में नहीं अपितु, खनिज ‘अयस्कों’ में पाए जाते हैं। किसी भी खनिज में अन्य अवयवों या तत्त्वों के मिश्रण या संचयन हेतु ‘अयस्क’ शब्द का प्रयोग किया जाता है। इनका निर्माण भी अधिकतर उस समय होता है जब ये तरल अथवा गैसीय अवस्था में दरारों के सहारे भू-पृष्ठ की ओर धकेले जाते हैं। ऊपर आते हुए ये ठंडे होकर जम जाते हैं।
    छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बेलाडिला पहाड़ी श्रृंखलाओं में उत्कृष्ट कोटि का हेमेटाइट पाया जाता है। इसमें इस्पात बनाने में आवश्यक सर्वश्रेष्ठ भौतिक गुण विद्यमान हैं। इन खदानों का लौह-अयस्क विशाखापट्नम् पत्तन से जापान तथा दक्षिण कोरिया को निर्यात किया जाता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner