Super Exam Economics Food Security / खाद्य सुरक्षा Question Bank कृषि खाद्य सुरक्षा एवं आपूर्ति

  • question_answer
    भारत में पिछले 5 वर्षों में खरीफ की फसलों की खेती के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए
    1. धान की खेती के अंतर्गत क्षेत्र अधिकतम है।
    2. ज्वार की खेती के अन्तर्गत क्षेत्र तिलहनों की खेती के अंतर्गत क्षेत्र की तुलना से अधिक है।
    3. कपास की खेती का क्षेत्र, गन्ने की खेती के क्षेत्र की तुलना में अधिक है। 
    4. गन्ने की खेती के अंतर्गत क्षेत्र निरन्तर घटा है।
    उपरोक्त में से कौन-सा कथन सही है

    A) 1 और 3   

    B)        2, 3 और 4

    C) 2 और 4   

    D)        1, 2, 3 और 4

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर-1 और 3
    व्याख्या-आर्थिक समीक्षा 2017-18 के अनुसार धान की खेती के अंतर्गत अखिल भारतीय स्तर पर 43.8 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र है, जो कृषि में अधिकतम है। तिलहन के अंतर्गत 24.6 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र प्रयुक्त हुआ है, जबकि ज्वार के अंतर्गत 5.0 मिलियन क्षेत्र में कृषि की जाती है। कपास की खेती का क्षेत्र 12.4 मिलियन हेक्टेयर एवं गन्ने की खेती का क्षेत्र 4.7 मिलियन हेक्टेयर है। गन्ने की खेती के क्षेत्र में निरन्तर वृद्धि देखी गई है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner