Super Exam Biology Cells and Tissues / कोशिका और ऊतक Question Bank कोशिका विज्ञान एवं उत्तक

  • question_answer
    कोशिका के अध्ययन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये
    1. स्लाइडेन तथा श्वान का संबंध कोशिका सिद्धांत से है।
    2. जे.र्इ. पुरकिंजे ने कोशिका के भीतर के तरल जैविक पदार्थ को जीवद्रव्य (Protoplast) नाम दिया।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन - सा/से सही है/हैं?

    A) केवल 1

    B)                        केवल 2 

    C) 1 और 2 दोनों             

    D) न तो 1 और न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2 दोनों
    व्याख्या - कोशिका सिद्धांत - 1838 र्इ. में मैथीयस स्लाइडेन ने बहुत सारे पौधों के अध्ययन के बाद पाया कि ये पौधे विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं से मिलकर बने होते हैं, जो पौधों में ऊतकों का निर्माण करते हैं। लगभग इसी समय 1839 र्इ. में एक ब्रिटिश प्राणि वैज्ञानिक थियोडोर श्वान ने विभिन्न जंतु  कोशिकाओं के अध्ययन के बाद पाया कि कोशिकाओं के बाहर एक पतली पर्त मिलती है जिसे आजकल ‘जीवद्रव्य झिल्ली’ कहते हैं। इन्होंने पादप ऊतकों के अध्ययन के बाद पाया कि पादप कोशिकाओं में कोशिका भित्ति मिलती है जो इसकी विशेषता है। उपरोक्त आधार पर श्वान ने अपनी परिकल्पना रखते हुए बताया कि प्राणियों और वनस्पतियों का शरीर कोशिकाओं और उनके उत्पाद से मिलकर बना है। स्लाइडेन व श्वान ने संयुक्त रूप से कोशिका सिद्धांत को प्रतिपादित किया। यद्यपि इनका सिद्धांत यह बताने में असफल रहा कि नर्इ कोशिकाओं का निर्माण कैसे होता है। पहली बार रडोल्फ विर्चो (1855) ने स्पष्ट किया कि कोशिका विभाजित होती है और नर्इ कोशिकाओं का निर्माण पूर्व स्थित कोशिकाओं के विभाजन से होता है। इन्होंने स्लाइडेन व श्वान की कल्पना को रूपांतरित कर नर्इ कोशिका सिद्धांत को प्रतिपादित किया। वर्तमान समय के परिप्रेक्ष्य में कोशिका सिद्धांत निम्नवत है
    · सभी जीव कोशिका व कोशिका उत्पाद से बने होते हैं।
    · सभी कोशिकाएं पूर्व स्थित कोशिकाओं से निर्मित होती हैं।
    · जे.र्इ. पुरकिंजे ने 1839 में कोशिका में स्थित तरल जैविक पदार्थ को जीवद्रव्य का नाम दिया था, लेकिन जीवद्रव्य की खोज डुजार्डिन ने की थी।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner