Super Exam Biology Cells and Tissues / कोशिका और ऊतक Question Bank कोशिका विज्ञान एवं उत्तक

  • question_answer
    प्रोटीन संश्लेषण (Protien synthesis) में निम्न कोशिका अंगको (cell organelle) में से किसकी भूमिका सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है? (UPSC2001,JHPSC 2010,TNPSC 2017)

    A) लाइसोसोम और सेण्ट्रोसोम

    B) अन्त:प्रद्रव्यी जालिका और राइबोसोम

    C) गॉल्जी उपकरण और माइटोकॉण्ड्रिया

    D) लाइसोसोम और माइटोकॉण्ड्रिया

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - अन्त: प्रद्रव्यी जालिका और राइबोसोम
    व्याख्या - अंतर्द्रव्यी जालिका (ऐन्डोप्लामिक रेटीकुलम - र्इ.आर.) - इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी से अध्ययन के पश्चात् यह पता चला कि यूकैरियोटिक कोशिकाओं के कोशिकाद्रव्य में चपटे, आपस में जुड़े, थैली युक्त छोटी नलिकावत जालिका तंत्र बिखरा रहता है जिसे अंतर्द्रव्यी जालिका कहते हैं। प्राय: राइबोसोम र्इ.आर. के बाहरी सतह पर चिपके रहते हैं। जिस र्इ.आर. के सतह पर यह राइबोसोम मिलते हैं, उसे खुरदरी अंतर्द्रव्यी जालिका (Rough E.R.) कहते हैं। राइबोसोम की अनुपस्थिति पर र्इ.आर.चिकनी लगती है, अत: इसे चिकनी अंतर्द्रव्यी जालिका (Smooth E.R.) कहते हैं। जो कोशिकाएं प्रोटीन संश्लेषण एवं स्रवण में सक्रिय भाग लेती हैं उनमें खुरदरी र्इ.आर. बहुतायत से मिलती है। ये काफी फैली हुर्इ तथा केंद्रक के बाह्य झिल्लिका तक फैली होती है। चिकनी र्इ.आर. प्राणियों में लिपिड संश्लेषण के मुख्य स्थल होते हैं। लिपिड की भांति स्टीरायडल हार्मोन चिकने र्इ.आर. में होते हैं। स्पेर्मेटाजोआ जन्तुओं के कोशिकाद्रव्य में एक टोपी की तरह (बंच सपामक) संरचना वाला एक्रोसोम कोशिकांग विकसित होता है यह गोल्जीबॉडी से उत्पन्न होता है।
    राइबोसोम - जार्ज पैलेड (1953) ने इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी द्वारा सघन कणिकामय संरचना राइबोसोम को सर्वप्रथम देखा था। ये राइबोन्यूक्लिक अम्ल व प्रोटीन के बने और किसी भी झिल्ली से घिरे नहीं रहते। यूकैरियोटिक राइबोसोम 80s व प्रोकैरियोटिक राइबोसोम 70s प्रकार के होते हैं। यहां पर ‘s’ (स्वेडवर्गस इकार्इ) अवसादन गुणांक को प्रदर्शित करता है। यह अपरोक्ष रूप में आकार व घनत्व को व्यक्त करता है। दोनों 70 s व 80 s राइबोसोम दो उपइकाइयों से बना होता है। राइबोसोम कोशिका के प्रोटीन - संश्लेषण के लिए स्थान तथा एंजाइम प्रदान करते हैं, इसलिए इन्हें प्रोटीन - संश्लेषण का कारखाना भी कहते हैं। प्रोटीन - संश्लेषण के समय राइबोसोम की छोटी उपइकार्इ सन्देशवाहक से जुड़ जाती है साथ-साथ बहुत से राइबोसोम सन्देशवाहक की लम्बार्इ के साथ जुड़कर पॉलीराइबोसोम का निर्माण करते हैं। राइबोसोम की बड़ी उपइकार्इ में पेप्टाइडल ट्रान्सफरेज एंजाइम पाया जाता है, जो पेप्टाइड बन्ध बनाने के लिए उत्तरदायी है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner