Super Exam Biology Cells and Tissues / कोशिका और ऊतक Question Bank कोशिका विज्ञान एवं उत्तक

  • question_answer
    कोशिका में उपस्थित क्रोमोसोम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये
    1. ये कोशिका के केंद्रक में उपस्थित होते हैं।
    2. ये आनुवंशिक गुणों के लिये उत्तरदायी होते हैं।
    3. ये DNA तथा प्रोटीन से निर्मित होते हैं।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

    A) केवल 1 और 2           

    B) केवल 1 और 3

    C) केवल 2 और 3           

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - 1, 2 और 3
    व्याख्या - कोशिकाओं में केंद्रक उपस्थित होता है जिसके चारों ओर केंद्रक झिल्ली होती है। क्रोमोसोम केंद्रक के भीतर स्थित होता है जो कोशिका विभाजन के दौरान छड़ के समान (Rod- Shaped) दिखते हैं। क्रोमोसोम में आनुवंशिक गुण होते हैं, जो माता-पिता से डीएनए अणु के रूप में अगली सन्तान में जाते हैं। क्रोमोसोम डीएनए और प्रोटीन के मिलकर बने होते हैं। डीएनए अणु में कोशिका के निर्माण व संगठन की सभी आवश्यक सूचनाएं निहित होती हैं। डीएनए के क्रियात्मक खंड को जीन कहते हैं। जब कोशिका विभाजित नहीं हो रही होती है, उस दौरान यह डीएनए क्रोमैटिन पदार्थ के रूप में उपस्थित होता है। क्रोमैटिन पदार्थ धागे की तरह की रचनाओं के एक नेटबॉडी होता है। जब कभी भी कोशिका विभाजित होने की तैयारी होती है, तब यह क्रोमोसोम में संगठित हो जाता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner