Super Exam Physics Work, Energy And Power / कार्य, ऊर्जा एवं शक्ति Question Bank कार्य, ऊर्जा एवं शक्ति

  • question_answer
    हवाओं में ऊर्जा होती है                         (UKPSC 2010)

    A) केवल स्थितिज

    B) केवल गतिज

    C) विद्युत ऊर्जा

    D) स्थितिज और गतिज दोनों

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - केवल गतिज
    व्याख्या - हवाओं में केवल गतिज ऊर्जा ही होती है हवाओं की गतिज ऊर्जा को एक रूप से दूसरे रूप में बदला जाता है जैसे यांत्रिक ऊर्जा या विद्युत ऊर्जा में।
    विशेष - यांत्रिक ऊर्जाः यंत्र अथवा यंत्रों से प्राप्त ऊर्जा यांत्रिक ऊर्जा कहलाती है। यह दो प्रकार की होती है: (i) गतिज ऊर्जा, और (ii) स्थितिज ऊर्जा। गतिज ऊर्जा - किसी वस्तु में कार्य करने की क्षमता उसकी गति के कारण होती है गतिज ऊर्जा कहलाती है। उदाहरण- बहती हुई हवा, घूमता हुआ पहिया, तूफान में छप्पर के उड़ाने की क्षमता। SI मात्रक = जूल \[{{K}_{E}}=\frac{1}{2}m{{v}^{2}}\] जहां m = द्रव्यमान, v = वेग गतिज ऊर्जा किसी वस्तु की गतिज ऊर्जा उसके द्रव्यमान की अपेक्षा चाल या वेग पर अधिक निर्भर करती है। (ii) स्थितिज ऊर्जा - किसी वस्तु में उसके विन्यास, स्थिति, अथवा विकृत अवस्था के कारण कार्य करने की क्षमता है। वह वस्तु की स्थितिज ऊर्जा कहलाती है। P=mgh (m = द्रव्यमान, g= गुरुत्वीय त्वरण, h= ऊंचाई) उदाहरण- घड़ी की चाबी में संचित ऊर्जा, बांध में एकत्र पानी में संचित ऊर्जा, दबी स्प्रिंग में संचित ऊर्जा स्थितिज ऊर्जा के प्रकारः गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा, प्रस्थास्थ स्थितिज ऊर्जा, वैद्युत स्थितिज ऊर्जा, चुम्बकीय स्थितिज ऊर्जा, रासायनिक स्थितिज ऊर्जा


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner