s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Chemistry Hydrocarbons / हाइड्रोकार्बन Question Bank कार्बनिक रसायन, हाइड्रोकार्बन एवं ईंधन

  • question_answer
    निम्न में से कौन प्राकृतिक र्इंधन है?      (UPPCS 1990)

    A) कोल गैस

    B) टार

    C) कोक

    D) पेट्रोलियम

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - पेट्रोलियम
    व्याख्या - द्रव र्इंधन- वे र्इंधन हैं, जो सामान्य ताप व दाब पर द्रव अवस्था में पाए जाते हैं, द्रव र्इंधन कहलाते हैं। इन्हें दो श्रेणियों में विभाजित किया जाता है-
    (i) प्राकृतिक द्रव र्इंधनकच्चा तेल (Crude Oil) अथवा पेट्रोलियम,
    (ii) विनिर्मित द्रव र्इंधन- पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, ल्युब्रिकेटिंग आयल, बायोडीजल आदि।
    पेट्रोलियम- यह एक अधारभूत, प्राकृतिक र्इंधन है। ये पृथ्वी के भीतर दबे जीवाश्मों से निर्मित होते हैं। यह गहरे भूरे एवं काले रंग का गाढ़ा चिपचिपा द्रव है। पेट्रोलियम भू-पर्पटी में अत्यधिक गहरार्इ में उपस्थित होता है। रासायनिक रूप से पेट्रोलियम विभिन्न प्रकार के हाइड्रोकार्बन्स से बनता है, जिसमें कुछ मात्रा में ऑक्सीजन, नाइट्रोजन एवं सल्फर युक्त कार्बनिक यौगिक भी मिले होते हैं। अन्य विकल्पों में कोक तथा टार कोयले या लकड़ी के भंजन आसवन से प्राप्त होते हैं, लेकिन कोल गैस को कृत्रिम विधि से निर्मित होती है। 
    विशेष - पेट्रोलियम के औसत संघटन में कार्बन (93%-97%), हाइड्रोजन (10%-14%), नाइट्रोजन (0.1%-2%), ऑक्सीजन (0.1%-1.5%) और सल्फर (0.5%-6%), के साथ कुछ सूक्ष्म मात्रा में धातु तत्व भी उपस्थित होते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner