Super Exam Geography Minerals and Energy Resources / खनिज और ऊर्जा संसाधन Question Bank उर्जा संसाधन

  • question_answer
    पेट्रोलियम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये
    1. कच्चा पेट्रोलियम द्रव और गैसीय अवस्था के हाइड्रोकार्बन से युक्त होता है।
    2. अपरिष्कृत पेट्रोलियम टर्शियरी युग की आग्नेय चट्टानों में पाया जाता है।
    3. तेल एंव प्राकृतिक गैस निगम की स्थापना वर्ष 1956 में हुर्इ थी।
    4. डिगबोर्इ तेल शोधन कारखाना क्षेत्र आधारित तथा बरौनी बाजार आधारित तेल शोधन कारखाना है।
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

    A) केवल 1

    B) केवल 1, 3 और 4

    C) केवल 2 और 3

    D) केवल 2 और 4

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - केवल 1, 3 और 4
    व्याख्या -
    कथन एक सही है। खनिज पेट्रोलियम द्रव और गैसीय अवस्था के हाइड्रोकार्बन से युक्त होता है तथा इसकी रासायनिक संरचना, रंगों और विशिष्ट घनत्व में भिन्नता पार्इ जाती है।
    कथन 2 सही नहीं है, क्योंकि अपरिष्कृत पेट्रोलियम टर्शियरी युग की अवसादी शैलों में पाया जाता है न कि अग्नेय चट्टानों में।
    भारत में 1956 तक असम राज्य में डिगबोर्इ एकमात्र तेल उत्पादक क्षेत्र था। 1956 में तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड की स्थापना के बाद व्यवस्थित ढंग से तेल अन्वेषण और उत्पादन शुरू हुआ। अत: कथन 3 सही है।
    कथन 4 भी सही है। डिगबोर्इ तेल शोधन कारखाना क्षेत्र आधारित तथा बरौनी बाजार आधारित तेल शोधन कारखाना है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner