s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Economics Sectors of Economy / अर्थव्यवस्था के क्षेत्र Question Bank उद्योग एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम

  • question_answer
    बौद्धिक सम्पदा के अंतर्गत आते है

    A) पेटेंट                         

    B)        ट्रेडमार्क

    C) कॉपीराइट  

    D)        उपरोक्त सभी

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर-उपरोक्त सभी
    व्याख्या-बौद्धिक सम्पदा अधिकार वैज्ञानिक औद्योगिक साहित्य एवं कला के क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रदान किया जाता है।
    पेटेंट ट्रेडमार्क कॉपीराइट, भौगोलिक संकेतक एवं औद्योगिक डिजाइन इसके अंतर्गत आते हैं।
    पेंटेंट- यह किसी नये आविष्कार के लिए प्रदान किया जाता है। जिसकी अवधि पेटेंट तिथि से 20 वर्षों के लिए होती है।
    कॉपीराइट अधिकार में किताबें, चित्रकला, मूर्तिकला सिनेमा, संगीत, कम्पयूटर प्रोग्राम, डाटाबेस, विज्ञापन, मानचित्र और तकनीक चित्रांकन को शामिल किया जाता है।
    यह लेखकों, कलाकारों एवं अन्य क्षेत्र के निर्माताओं को उनके साहित्य और कला कृतियों को सुरक्षा प्रदान करता है।
    ट्रेडमार्क एक शब्द, शब्द समूह, अक्षर या संख्याओं के समूह के रूप में हो सकता है। यह चित्र, चिह्न, संगीतमय धुन आदि भी हो सकता है। ट्रेडमार्क के द्वारा उपभेक्ता आसानी से वस्तु के ब्रान्ड की पहचान करते हैं। भौगोलिक संकेतक एक क्षेत्र-विशेष में उत्पादित उत्पाद की पहचान कराते हैं
    जैसे- कश्मीरी पश्मीना, बनारसी साड़ी आदि।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner