Super Exam Indian Polity and Civics Supreme Court and High Court Question Bank उच्च न्यायालय

  • question_answer
    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः (INDIAN POLITY-2002)
    1. भारत में 25 उच्च न्यायालय है।
    2. पंजाब, हरियाणा और केन्द्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ का एक ही सामूहिक उच्च न्यायालय है।
    3. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का स्वयं का उच्च न्यायालय है।
     

    A) उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 2 और 3

    B) 1 और 2

    C) 1, 2 और 3

    D) केवल 3

    Correct Answer: C

    Solution :

    व्याख्या-उच्च न्यायालय राज्य के न्यायिक प्रशासन का उच्चतम स्तंभ होता है। वर्तमान में भारत में उच्च न्यायालयों की संख्या 25 है। 26 जनवरी, 2013 को केन्द्र द्वारा पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मेघालय, मणिपुर एवं त्रिपुरा में नए उच्च न्यायालय का गठन किया गया। मार्च, 2013 से इन न्यायालयों ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। 1 जनवरी, 2019 से तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय अलग-अलग अस्तित्व में आए, जो कि अविभाजित तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में समाहित थे। वर्ष 1966 में पंजाब उच्च न्यायालय का नाम बदलकर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय किया गया, जिसके तकनीकी कार्यक्षेत्र में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के क्षेत्र आते हैं। दिल्ली तथा जम्मू-कश्मीर ऐसे केन्द्रशासित प्रदेश हैं, जिनके पास अपना उच्च न्यायालय है। दिल्ली उच्च न्यायालय की स्थापना 31 अक्टूबर, 1966 को की गई।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner