Super Exam Geography Humidity and Precipitation / आर्द्रता एवं वर्षण Question Bank आर्द्रता एवं वर्षण

  • question_answer
    वृष्टिछाया प्रदेश किससे सम्बन्धित है?

    A) संवाहनिक वर्षा

    B) चक्रवातीय वर्षा

    C) पर्वतीय वर्षा

    D) प्रतिचक्रवातीय वर्षा

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - पर्वतीय वर्षा
    व्याख्या - वृष्टिछाया प्रदेश पर्वतीय वर्षा से सम्बन्धित है। पर्वतीय वर्षा को पर्वत की स्थिति, सागर से दूरी पर्वत की ऊंचार्इ तथा पवन की आर्द्रता आदि कारक प्रभावित करते हैं। जब पर्वतीय ढाल के सहारे जलवाष्य युक्त वायु ऊपर उठती हैं तो ऊपर उठने के क्रम में वायु के तापमान में कमी आने से वायु संतृप्त होकर बादलों का निर्माण करती है तथा पर्वतीय ढाल पर वर्षा होने लगती है, इसे पर्वतीय वर्षा कहते हैं। उल्लेखनीय है कि पर्वतीय भाग में पवनाभिमुख (पवन दिशा की ओर) ढाल पर वर्षा की मात्रा अधिक होती है। पवनाविमुख ढाल वाले क्षेत्र में कम वर्षा के क्षेत्र को वृष्टि छाया क्षेत्र कहते हैं।
    टिप्पणी -
    अत्यधिक ऊंचार्इ पर पर्वतीय वर्षा की मात्रा कम तथा कम ऊंचार्इ पर पर्वतीय वर्षा की मात्रा अधिक होती है, जिसे वर्षा का प्रतिलोमन कहते हैं।
    पर्वतीय ढालों तथा पर्वत के नीचे वाले भागों में सर्वाधिक वर्षा तथा क्रमश: दूरी बढ़ने पर वर्षा में कमी आती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner