Super Exam Geography Humidity and Precipitation / आर्द्रता एवं वर्षण Question Bank आर्द्रता एवं वर्षण

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें - (UPPSC 2011)
    1. वर्षण ठोस या द्रव रूप में हो सकता है।
    2. संवहनीय प्रकार की वर्षा लम्बे समय के लिए होती है।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - केवल 1
    व्याख्या - कथन 1 सत्य है , जबकि कथन 2 असत्य है।
    संघनन क्रिया में जलवाष्प से नमी पृथक होने की प्रक्रिया को वर्षण कहते हैं। उत्पत्ति के आधार पर वर्षा को मुख्यतया तीन प्रकारों में बांटा जा सकता है- संवहनीय वर्षा, पर्वतीय वर्षा और चक्रवातीय वर्षा। वर्षण जल या ठोस या दोनों के मिश्रित रूप में हो सकता है। जब तापमान हिमांक से नीचे होता है तो वर्षण हिमकणों के रूप में होती हैं जिसे हिमपात कहते हैं।
    गर्म हवा हल्की होकर संवहनीय धाराओं के रूप में ऊपर उठकर ऊपरी वायुमंडल में पहुंचती है तो तापमान घटने के कारण ठंडी हो जाती है। फलत: संघनन क्रिया के उपरांत कपासी मेघों का निर्माण होता है। इससे अल्पकाल के लिये बिजली कड़कने तथा गरज के साथ मूसलाधार वर्षा होती है। यह वर्षा प्राय: विषुवतीय क्षेत्रों में महाद्वीपों के भीतरी भागों में होती है। वर्षा प्राय: अपराà में होती हैं। इस प्रकार की वर्षा ग्रीष्म ऋतु के समय महाद्वीपों के अधिक गर्म होने से मरुस्थलीय क्षेत्रों में आकस्मिक तथा तीव्र वर्षा के रूप में भी देखने को मिलता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner