Super Exam General Studies Art, Culture and Heritage / कला, संस्कृति और विरासत Question Bank आधुनिक भारत में कला एवं संस्कृतिक गतिविधियां

  • question_answer
    फारसी साप्ताहिक मिरातुल अखबार को प्रकाशित कौन करते थे ?       (UPPSC 2000)

    A) लाला हरदयाल

    B) कतार सिंह सराभा

    C) सोहन सिंह भखना

    D) राजा राममोहन राय

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - राजा राममोहन राय
    व्याख्या - राजा राममोहन राय ने अपने विचारों का प्रेस के माध्यम से प्रचारित एंव प्रसारित किया। दिसंबर, 1821 में उन्होंने बांग्ला साप्ताहिक शब्द कौमुदी अथवा प्रज्ञा का चांद का प्रकाशन प्रारंभ किया। इसके एक वर्ष बाद इन्होंने फारसी भाषा में एक अन्य साप्ताहिक समाचार पत्र मिरातुल अखबार या बुद्धि दर्पण का प्रकाशन प्रारंभ किया। जॉन एडम्स जब गवर्नर जनरल था, तब (1823 में) उसने भारतीय प्रेस पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया।
    टिप्पणी - लाइसेंस के बिना प्रकाशन करने पर चार सौ रुपये जुर्माना या कारावास का दंड दिया जा सकता था। मजिस्ट्रेट को मुद्रणालय जब्त करने का भी अधिकार था। यह नियम मुख्य रुप से भारतीय भाषाओं तथा भारतीयों द्वारा संपादित एवं उनके स्वामित्व वाले पत्रों के लिए था। इसी कारण राजा राममोहन राय के साप्ताहिक पत्र मिरातुल अखबार का प्रकाशन बंद करना पड़ा था।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner