Super Exam General Studies Art, Culture and Heritage / कला, संस्कृति और विरासत Question Bank आधुनिक भारत में कला एवं संस्कृतिक गतिविधियां

  • question_answer
    प्राच्यवादियों का विरोध और पश्चिमी शिक्षा का समर्थन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-साध्से सही है/हैं?
    1. प्राच्यवाद विरोधी मानते थे कि शिक्षा देशी जनता को खुश करने के लिये नहीं, बल्कि उपयोगी और व्यावहारिक चीजों के ज्ञान के लिये दी जानी चाहिये।
    2. प्राच्यवादियों का विरोध करने वालों में जेम्स मिल और थॉमस बैबिंगटन मैकॉले प्रमुख थे।
    3. प्राच्यवादी दृष्टिकोण के विरोधी मानते थे कि पूर्वी समाजों ऋऋऋ का ज्ञान त्रुटियों से भरा हुआ और अवैज्ञानिक है। नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये।

    A) केवल 1 और 2

    B) 1, 2 और 3

    C) केवल 3

    D) केवल 2 और 3

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - 1, 2 और 3
    व्याख्या - प्राच्यवाद के विरोधी मानते थे कि पूर्वी समाजों का ज्ञान त्रुटियों से भरा हुआ और अवैज्ञानिक है। उनके अनुसार पूर्वी साहित्य गंभीर नही है। प्राच्यवादियों का विरोध करने वालों में जेम्स मिल और थॉमस बैबिंगटन मैकॉले प्रमुख थे। जेम्स मिल का मानना था कि अंग्रेजों को देशी जनता को खुश करने और ‘उसका दिल जीतने’ के लिये जनता की इच्छा के हिसाब से या उसकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षा नहीं देनी चाहिये। उनकी राय में शिक्षा के जरिये उपयोगी और व्यावहारिक चीजों का ज्ञान दिया जाना चाहिये। इसलिये भारतीयों को पढ़ाया जाना चाहिये कि पश्चिम ने किस तरह की वैज्ञानिक और तकनीकी सफलताएं हासिल कर ली हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner