Super Exam General Studies Art, Culture and Heritage / कला, संस्कृति और विरासत Question Bank आधुनिक भारत में कला एवं संस्कृतिक गतिविधियां

  • question_answer
    बिरजू महाराज किस क्षेत्र के सुविख्यात कलाकार हैं ?                                                                          (BPSC 2009)

    A) भरतनाट्यम नृत्य के    

    B) कथकली नृत्य के

    C) ओडिसी नृत्य के

    D) कत्थक नृत्य के

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - कत्थक नृत्य के
    व्याख्या - बिरजू महाराज भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य कलाकारों में से एक हैं। वे भारतीय नृत्य की ‘कत्थक’ शैली के आचार्य और लखनऊ के ‘कालका-बिंदादीन’ घराने के एक मुख्य प्रतिनिधि हैं। ताल और घुघुरूओं के तालमेल के साथ कत्थक नृत्य पेश करना एक आम बात है, लेकिन जब ताल की थापों और घुघुरूओं की रूझन को महारास के माधुर्य में तब्दील करने की बात हो तो बिरजू महाराज के अतिरिक्त और कोर्इ नाम ध्यान में नहीं आता।
    टिप्पणी - बिरजू महाराज का सारा जीवन ही इस कला को क्लासिक की ऊंचाइयों तक ले जाने में ही व्यतीत हुआ है। उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ (1986) और ‘कालीदास सम्मान’ समेत अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें ‘बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय’ और ‘खैरागढ़ विश्वविद्यालय’ से ‘डॉक्टरेट’ की मानद उपाधि भी मिल चुकी हैं


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner