Super Exam Economics International Organization Question Bank अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संगठन

  • question_answer
    वैश्विक यातायात सूचकांक 2019 किसने जारी किया?

    A)  टॉमटॉम

    B)                         पॉमपॉम

    C)  वर्ल्ड रोड एसोसिएशन

    D)         इनमें से कोई नहीं

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर- टॉमटॉम
    व्याख्या-29 जनवरी, 2020 को नीदरलैण्ड स्थित टॉमटॉम संस्थान द्वारा वैश्विक यातायात सूचकांक 2019 का 9वाँ संस्करण जारी किया गया। भारतीय परिदृश्य चार भारतीय शहरों को विश्व के शीर्ष दस ‘‘अधिक यातायात संकुलन’’ वाले शहरों में शामिल किया गया है। बैंगलूरू विश्व का सबसे अधिक यातायात संकुलन वाला शहर है। जहाँ लोग प्रतिवर्ष 243 घंटे यातायात संकुलन में व्यतीत करते हैं। बैंगलूरू में सबसे अधिक यातायात 20 अगस्त, 2019 को दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम यातायात 6 अप्रैल, 2019 को दर्ज किया गया।
    मुम्बई में लोग प्रतिवर्ष 209 घंटे यातायात संकुलन में व्यतीत करते हैंए जबकि पुणे एवं दिल्ली में क्रमशः 193 घंटे तथा 190 घंटे प्रतिवर्ष है। 
    वैश्विक परिदृश्य
    1. वर्ष 2019 में नाम की राजधानी अबूधाबी विश्व का सबसे कम यातायात संकुलन वाला राष्ट्रीय राजधानी बना।
    2. विश्व का सबसे कम यातायात संकुलन वाला शहर अमेरिका का ग्रीसबोरो बना है।
    सर्वाधिक यातायात संकुलन वाले शीर्ष 6 देश
    1. बैंगलूरू (भारत)
    2. मनीला (फिलीपींस)
    3. वोगोटा (कोलंबिया)
    4. मुम्बई (भारत)
    5. पुणे (भारत)
    6. मास्को (रूस)


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner