Super Exam Geography Endogenous Forces and Natural Phenomena / अंतर्जात बल एवं प्राकृतिक घटनाएं Question Bank अंतर्जात बल एवं प्राकृतिक घटनाएं

  • question_answer
     
    भूकंप के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. विश्व के सबसे गहरे भूकंप निम्नस्खलन क्षेत्रों में आते हैं।
    2. इंडोनेशिया ‘रिंग ऑफ फायर’ (अग्नि वलय) पर स्थित है।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - द रिंग ऑफ फायर अर्थात प्रशांत महासागर के अग्नि वलय क्षेत्र में हल्की महाद्विपीय प्लेटों के नीचे समुद्री टेक्टोनिक प्लेटों के धंसने से होता है। जिस क्षेत्र में ये टेक्टोनिक प्लेट्स मिलती हैं उसे निम्नस्खलन क्षेत्र कहा जाता है।
    पहला कथन सत्य है। विश्व के सबसे गहरे भूकंप निम्न स्खलन क्षेत्रों में आते हैं, क्योंकि टेक्टोनिक प्लेट एक-दूसरे के विरुद्ध गति करती हैं और उल्लेखनीय है कि रिंग ऑफ फायर में विश्व के सबसे बड़े निम्नस्खलन क्षेत्र हैं।
    दूसरा कथन सत्य है। इंडोनेशिया ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित, इसलिए यहां पर भूकंप और ज्वालामुखी का खतरा बना रहा है। इंडोनेशिया में लगभग 130 सक्रिय ज्वालामुखी हैं।
    इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी केलुद और मेरापी हैं। यह दोनों ज्वालामुखी इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर स्थित है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner