Super Exam Geography Endogenous Forces and Natural Phenomena / अंतर्जात बल एवं प्राकृतिक घटनाएं Question Bank अंतर्जात बल एवं प्राकृतिक घटनाएं

  • question_answer
    सुनामी के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. सुनामी एक तरंग है।
    2. भूकंप, ज्वालामुखी सुनामी का कारण है।
    3. भूस्खलन तथा चट्टानों एवं बर्फ के फिसलने से भी सुनामी पैदा होती है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) 1 और 2

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - 2 और 3
    व्याख्या - पहला कथन असत्य है। वस्तुत: सुनामी एक तरंग नहीं बल्कि तरंगों की एक श्रृंखला है।
    आपदा प्रबंधन पर भारत की उच्चस्तरीय समिति के अनुसार सुनामी वे सागरीय तरंगें हैं जो महासागर में भूकंप, भूस्खलन अथवा ज्वालामुखी उदगार जैसी घटनाओं से पैदा होती है।
    अधिकांश सुनामी भूकंपों के कारण उत्पन्न होते हैं। वह स्थिति जब महासागरीय नितल पर 7.5 रिक्टर पैमाने या उससे अधिक तीव्रता का भूकंप आता है तो नितल पर - बड़े पैमाने पर हलचल होती है। जिसके कारण पैदा हुए अंसतुलन के कारण जल पुन: अपना संतुलन प्राप्त करने का प्रयास करता है। इससे पुन: संतुलन तरंगें पैदा होती है और ये तरंग भूकंप के अधिकेन्द्र पर जल के ऊपर उठने से बनती है और अधिकेन्द्र से चारों ओर समकेन्द्रीय वृत्तों के रूप में आगे बढती है।
    जब समुद्र में ज्वालामुखी उदगार होता तब बड़ी मात्रा में समुद्री जल को विस्थापित कर देता है, जिसके कारण सुनामी पैदा होती है। भूस्खलन तथा चट्टानों के फिसलने से भी सुनामी उत्पन्न होती है। 1980 के दशक में दक्षिणी फ्रांस के तट पर हवार्इ अड्डे के निर्माण कार्य के दौरान जल के नीचे भूस्खलन हुआ था जिससे थीबस बंदरगाह (मिस्र) में विनाशकारी सुनामी आयी थी।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner