Super Exam Geography Endogenous Forces and Natural Phenomena / अंतर्जात बल एवं प्राकृतिक घटनाएं Question Bank अंतर्जात बल एवं प्राकृतिक घटनाएं

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें
    1. यूरोप का आल्प्स, एशिया का हिमालय मध्य महाद्वीपीय पट्टी का भाग है।
    2. प्रशान्त महासागरीय तटीय पट्टी विश्व में सर्वाधिक भूकंप प्रभावित क्षेत्र हैं। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें -

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - उपरोक्त दोनों कथन सत्य है।
    मध्य महाद्वीपीय पट्टी विश्व में दूसरा सर्वाधिक भूकंप प्रभावित क्षेत्र है। इस पट्टी में विश्व के 21 प्रतिशत भूकंप आते हैं। इस पट्टी के अन्तर्गत एशिया का हिमालय, म्यांमार की पहाडियां, यूरोप का आल्प्स, तथा एशिया माइनर इत्यादि आते हैं।
    ‘प्रशान्त महासागरीय तटीय पट्टी का विस्तार प्रशान्त महासागर के तटों के किनारे है। पृथ्वी के लगभग 62 प्रतिशत भूकंप यहीं आते हैं। प्रशान्त महासागर के चारों ओर एक वृत्ताकार क्षेत्र में भूकंपों की अधिकता है। अत: इसे रिंग ऑफ फायर या ‘अग्नि वलय’ भी कहा जाता है।
    इस क्षेत्र में भूकंप लिए मुख्यत:निम्न कारण प्रमुख हैं - 
    नवीन मोड़दार पर्वतों का विस्तार तथा ज्वालामुखी क्षेत्र।
    सागर और स्थल के मिलन केंद्र का होना।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner