Super Exam History Eighteenth Century Political Formations Question Bank अठारवहीं सदी का भारत

  • question_answer
    18वीं सदी के भारत के संबंध में असत्य कथनों का चुनाव कीजिए
    1. कृषि तकनीक प्राचीन एवं जड़वत थी।
    2. इस सदी में भारत का निर्यात उसके आयात से अधिक था।
    3. इस सदी में भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मामले में यूरोप से काफी पीछे था।

    A) केवल 1 और 3

    B) केवल 2

    C) उपरोक्त सभी

    D) उपरोक्त में से कोई नहीं

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - उपरोक्त में से कोई नहीं व्याख्या - अठारहवीं सदी में भारत हस्तशिल्प और कृषि के उत्पादनों में आत्मनिर्भर था, इसलिये वह बड़े पैमाने पर विदेशी वस्तुओं का आयात नहीं करता था। जबकि भारत के औद्योगिक और कृषि उत्पादनों के लिये विदेशों में नियमित बाजार था। फलस्वरूप, भारत का निर्यात उसके आयात से अधिक होता था। भारतीय संस्कृति की मुख्य कमजोरी विज्ञान के क्षेत्र में थी। 18वीं सदी के दौरान भारत पश्चिमी देशों से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मामले में काफी पिछड़ा रहा था। कृषि तकनीक प्राचीन एवं जड़वत थी। जबकि पश्चिमी यूरोप में एक वैज्ञानिक और आर्थिक क्रांति चल रही थी, जिससे आविष्कारों और अनुसंधानों की बाढ़-सी आ गई थी।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner