0
question_answer1) एक आदमी की आयु 10 वर्ष पूर्व, उसकी आयु का 125% है, लेकिन 10 वर्ष बाद उसकी आयु का \[83\frac{1}{3}\]% है। कितने वर्ष बाद उसकी आयु 64 वर्ष हो जायेगी?
question_answer2) पांच साल पहले पति और पत्नी की उम्र का अनुपात 11 : 9 था जबकि साथ ही पति और पुत्र की उम्र का अनुपात 5 : 1 था। अब से पांच साल बाद पति और पत्नी की उम्र का अनुपात 13 : 11 हो गया। परिवार के सभी तीनों लोगों की वर्तमान उम्र का योग क्या है?
question_answer3) विवेक और अरविन्द की वर्तमान आयु का योग तथा उनके अन्तर का अनुपात 2 : 1 है। 4 वर्ष पूर्व यह अनुपात 3 : 2 था। 12 वर्ष के पश्चात् दोनों की आयु का अनुपात ज्ञात कीजिए।
question_answer4) रवि की 5 वर्ष पहले की आयु और रोहन के 5 वर्ष बाद की आयु का अनुपात 2 : 3 है। उनकी वर्तमान आयु का अनुपात क्रमश: 3 : 4 है। रवि की 3 वर्ष पहले की आयु और रोहन की 7 वर्ष बाद की आयु का अनुपात क्या होगा?
question_answer5) एक व्यक्ति की वर्तमान आयु 10 वर्ष पहले की आयु का 125% जबकि 10 वर्ष बाद की आयु का \[83\frac{1}{3}\]% है। व्यक्ति की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
question_answer6) A और B की वर्तमान आयु का अनुपात 11 : 13 है और उसकी वर्तमान आयु का योग 72 वर्ष। C की आयु ज्ञात कीजिए जिसकी आयु A की आयु का दो गुना है।
question_answer7) मनोज और वसीम की वर्तमान आयु का अनुपात 3 : 11 है। वसीम रेहाना से 12 वर्ष छोटा है। रेहाना 7 वर्ष पश्चात 85 वर्ष की हो जाएगी। मनोज के पिता की वर्तमान आयु क्या होगी जोकि मनोज से 25 वर्ष बड़े है?
question_answer8) रोहन की वर्तमान आयु उसकी 12 वर्ष के बाद की आयु के दो गुने से 3 वर्ष कम है। वर्तमान में मोहन और रोहन की आयु का अनुपात 4 : 9 है। मोहन की वर्तमान आयु क्या होगी?
question_answer9) A और B की वर्तमान आयु का अनुपात 2 : 3 है। B की 16 वर्ष के बाद की आयु A की 4 वर्ष के बाद की आयु का दो गुना है। A और B की वर्तमान आयु का अन्तर ज्ञात कीजिए।
question_answer10) राम और उसके दो बच्चों की औसत आयु 17 वर्ष जबकि राम की पत्नी और उसके दो बच्चे की औसत आयु 16 वर्ष है। यदि राम की आयु 33 वर्ष है तो उसकी पत्नी की आयु क्या होगी?
question_answer11) दो लड़कों और उनके पिता की औसत आयु उन दो लड़कों और उनकी माता की औसत आयु से 3 वर्ष अधिक है। उन चारों की औसत आयु 19 वर्ष है। यदि दो लड़कों की औसत आयु \[5\frac{1}{2}\] वर्ष है, तो पिता और माता की आयु क्या है?
question_answer12) यदि A की वर्तमान आयु में से 6 घटाकर शेषफल को 18 से भाग दें तो B की आयु प्राप्त होती है। C की आयु 5 वर्ष है तथा B, C से 2 वर्ष छोटा है। A की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए?
question_answer13) एक परिवार के पांच सदस्यों की औसत आयु 24 वर्ष है। उनमें से सबसे छोटे की वर्तमान आयु 8 वर्ष है तो उसके जन्म के समय परिवार की औसत आयु क्या थी ?
question_answer14) यशिका का विवाह 8 वर्ष पूर्व हुआ था उसकी वर्तमान आयु विवाह के समय की आयु का \[1\frac{2}{7}\] है। उसकी पुत्री की वर्तमान आयु उसकी आयु की 1/6 है। तो पुत्री की 3 वर्ष पूर्व आयु ज्ञात कीजिए।
question_answer15) एक पिता और पुत्र की वर्तमान आय का अनुपात 1 : 5 है और माता और पिता की आयु का अनुपात 4 : 5 है। 2 वर्ष बाद पुत्र और माता की आयु का अनुपात 3 : 10 हो जायेगा। पिता की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
question_answer16) छ: वर्ष पूर्व मनीषा और दीवाली की वर्तमान आयु का 5 : X अनुपात है। मनीषा परिणीता से 9 वर्ष छोटी है। परिणीता 9 वर्ष बाद 33 वर्ष की हो जायेगी। दीपाली और दीपाली और मनीषा की वर्तमान आयु का अंतर परिणीता की वर्तमान आयु के बराबर है। तो X के स्थान पर क्या आयेगा।
question_answer17) 6 वर्ष पूर्व सुष पूनम की आयु का तीन गुना था। 6 वर्ष बाद सुष, पूनम की आयु का गुना हो जायेगा। पूनम की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
question_answer18) पिता और पुत्र की आयु का योगफल पुत्र की आयु का चार गुना है यदि पिता और पुत्र की औसत आयु 28 वर्ष है तो पुत्र की आयु ज्ञात कीजिए।
question_answer19) राधा की वर्तमान आयु उसकी 12 वर्ष पूर्व की आयु से 3 वर्ष कम है। राज और राधा की वर्तमान आयु का अनुपात 4 : 9 है तो राज की 5 वर्ष बाद की आयु ज्ञात कीजिए।
question_answer20) नीरज की आयु उसके पिता की आयु 1/5 के है। 10 वर्ष बाद नीरज के पिता की आयु की आयु विनोद की आयु की दोगुनी हो जायेगी। यदि विनोद ने अपना आठवाँ जन्मदिवस 2 वर्ष पूर्व मनाया था। तो नीरज की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
question_answer21) 5 वर्ष बाद पिता की आयु पुत्र की आयु की तीन गुनी हो जायेगी, जबकि पाँच वर्ष पहले वह सात गुना था। उसकी वर्तमान आयु है।
question_answer22) एक परिवार में एक युगल पुत्र और पुत्री है। पिता की आयु पुत्री की अयु की तीन गुनी है और माता की आयु पुत्र की आयु की आधी है। पत्नी अपने पति से 9 वर्ष छोटी और भार्इ अपनी बहन से 7 वर्ष बड़ा है। तो माता की आयु ज्ञात कीजिए।
question_answer23) अभय की छह वर्ष बाद आयु उसके पिता की आयु की 3/7 होगी। 10 वर्ष पूर्व उनकी आयु का अनुपात 1 : 5 था। तो अभय के पिता की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
question_answer24) 16 वर्ष पूर्व तान्या के दादा की आयु उसकी आयु की आठ गुनी थी। उसकी आठ वर्ष बाद आयु उसकी वर्तमान आयु की तीन गुनी हो जायेगी। आठ वर्ष पूर्व तान्या की आयु उसके दादा की आयु का अनुपात क्या था।
question_answer25) 18 वर्ष पूर्व एक पिता पुत्र की आयु का तीन गुना था जबकि वर्तमान में पिता पुत्र की आयु का दोगुना है। पुत्र और पिता की आयु का योगफल है-
Please Wait you are being redirected....
You need to login to perform this action.You will be redirected in 3 sec
OTP has been sent to your mobile number and is valid for one hour
Your mobile number is verified.