0
question_answer1) प्रथम 10 अभाज्य संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
question_answer2) चार संख्याओं में से पहली तीन का औसत चौथी संख्या का तीन गुना है। यदि चारों संख्याओं का औसत 5 है तो चौथी संख्या ज्ञात कीजिए।
question_answer3) वर्ग A के 55 छात्रों की औसत आयु 12 वर्ष है और वर्ग B के 45 छात्रों की आयु 14 वर्ष है। यदि दोनों वगोर्ं की औसत आयु को एक साथ लिया जाये तो छात्रों की औसत आयु क्या है?
question_answer4) किसी परिवार की औसत मासिक आय प्रथम 2 माह के दौरान 5000 रूपये, अगले 4 माह 6000 रू. एवं अंतिम 6 माह के दौरान 7000 रू. है। यदि वह. कुल बचत 10000 रूपये है तो उसकी मासिक औसत व्यय ज्ञात कीजिए।
question_answer5) एक कला प्रदर्शनी में सोमवार से शुक्रवार तक आने वाले दर्शकों की औसत संख्या 620 और सप्ताह के शेष दिनों में 900 है तो औसतन प्रतिदिन कितने दर्शक आते हैं?
question_answer6) 6 क्रमागत विषम संख्याओं का औसत 48 है, तो सबसे बड़ी एवं छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।
question_answer7) 100 से 300 के मध्य 7 से विभाज्य संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
question_answer8) समूह-A जिसमें 6 क्रमागत विषम संख्याओं का औसत 76 है। समह-B जिसमें 6 क्रमागत सम संख्यायें है, की सबसे छोटी संख्या समूह A की सबसे बड़ी संख्या से 33 कम है। समूह B की संख्याओं का औसत क्या है ?
question_answer9) 29 विद्यार्थियों का औसत वजन 40 किग्रा. है यदि शिक्षक का वजन जोड़ लिया जाये तो औसत वजन में 400 ग्राम की वृद्धि हो जाती है। शिक्षक का वजन है।
question_answer10) एक क्रिकेटर का गेंदबाजी औसत 24.85 प्रति विकेट है उसने पिछले मैच में 52 रन देकर 5 विकेट लिये जिससे उसका औसत 0.85 रन घट जाता है। उसने अन्तिम मैच तक कितने विकेट लिये थे।
question_answer11) तीन एकदिवसीय श्रृंखला में रोहित शर्मा का बल्लेबाजी औसत क्रमश: 48, 37.5 और 51 है। इन वनडे सीरीज में मैचों की संख्या का अनुपात 3 : 4 : 2 है। तीनों वनडे सीरीज में उसका समग्र औसत ज्ञात कीजिये।
question_answer12) किसी परिवार के 15 व्यक्तियों की औसत आयु 42 वर्ष है। जब दो व्यक्ति जिनकी आयु 36 वर्ष और x वर्ष है को दूसरे परिवार के 21 वर्ष औसत आयु वाले 2 नए व्यक्तिओं से विस्थापित किया जाता है। तो उस परिवार की औसत आयु 1 वर्ष बढ़ जाती है। x का मान ज्ञात कीजिए।
question_answer13) पहले 120 प्राकृतिक संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए जो 7 का गुणज हों।
question_answer14) विराट ने एक श्रृंखला में तीन मैच खेल। मैच 1 और मैच 2 के स्कोर के बीच का अनुपात 6 : 5 है और मैच 2 और मैच 3 के स्कोर के बीच का अनुपात 3 : 2 है। और मैच 1 और मैच 3 के बीच का अंतर 128 रन था। तो तीनों मैचों में विराट का औसत स्कोर क्या होगा?
question_answer15) एक परिवार के चार सदस्यों की औसत आयु 25 वर्ष है। यदि उनमें से सबसे छोटे सदस्य की आयु 7 वर्ष है तो परिवार के सभी सदस्यों की छोटे सदस्य के जन्म के समय औसत आयु ज्ञात कीजिए।
question_answer16) छ: संख्याओं का औसत 40 है। यदि प्रथम तीन संख्याओं का औसत 35 है एवं अंतिम चार संख्याओं का औसत 45 है तो तीसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
question_answer17) 10 संख्याओं का औसत 43 है। यदि प्रथम चार संख्याओं का औसत 40 है एवं अंतिम पाँच संख्याओं का औसत 47 है तो पाँचवीं संख्या ज्ञात कीजिए।
question_answer18) 7 क्रमागत विषम संख्याओं का योग 539 है एवं 4 क्रमागत सम संख्याओं का औसत 93 है तो सबसे छोटी सम संख्या एवं तीसरी सबसे बड़ी विषम संख्या का योग ज्ञात कीजिए।
question_answer19) राहुल, मनु और शीतल के औसत अंक 73 है। राहुल के अंक अंकित से 18 कम और मनु से 12 अधिक है। यदि अंकित, राहुल मनु और शीतल के औसत से 30 अंक अधिक प्राप्त करता है तो मनु और शीतल के औसत अंक ज्ञात कीजिए।
question_answer20) 120 छात्रों के औसत प्राप्तांक 37 है। यदि उत्तीर्ण छात्रों के औसत प्राप्तांक 42 है एवं अनुत्तीर्ण छात्रों के औसत प्राप्तांक 18 है तो अनुत्तीर्ण छात्रों की संख्या ज्ञात कीजिए।
question_answer21) एक कक्षा के लड़के एवं लड़कियों के औसत अंक 42 है तथा लड़को एवं लड़कियों के संख्या का अनुपात 3 : 2 है। यदि लड़कों का औसत अंक 46 है तो लड़कियों का औसत अंक ज्ञात कीजिए।
question_answer22) एक क्रिकेट के मैच के दौरान प्रथम 10 ओवरों का औसत रन गति 6.8 है। तो शेष 40 ओवरों में किस औसत गति से रन बनाये कि 350 रन का लक्ष्य दिया जा सके?
question_answer23) एक कारखाने के सभी कर्मचारियों का औसत वेतन 8000 रूपये है। उनमें से 12 अधिकारियों का औसत वेतन 15000 है और अन्य। लोगों का औसत वेतन 7000 रूपये है तो कुल अन्य लोगों की संख्या ज्ञात कीजिए।
question_answer24) एक मित्रों का दल किसी पिकनिक जाने का निर्णय लेता है एवं आहार पर 96 रूपये खर्च करने की योजना बनाते हैं परन्तु चार मित्र नहीं जाते हैं परिणाम स्वरूप शेष को चार रूपये अधिक का योगदान करना पड़ता है पिकनिक में भाग लेने वाले मित्रों की संख्या ज्ञात कीजिए।
question_answer25) एक विद्यालय में 300 छात्र है लड़कों की औसत आयु 16 वर्ष एवं लड़कियों की औसत आयु 14 वर्ष है। यदि विद्यालय की औसत आयु 14 वर्ष 8 माह है तो लड़कों की संख्या ज्ञात कीजिए।
Please Wait you are being redirected....
You need to login to perform this action.You will be redirected in 3 sec
OTP has been sent to your mobile number and is valid for one hour
Your mobile number is verified.