s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Indian Polity and Civics Supreme Court and High Court Question Bank सर्वोच्चय न्यायालय

  • question_answer
    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारत का उच्चतम न्यायालय भारत के राष्ट्रपति को विधि अथवा तथ्यों के विषयों पर सलाह देता हैः
    1. स्व प्रेरण पर (व्यापक लोक हित के किसी विषय में)
    2. यदि वह ऐसी कोई सलाह मांगता है।
    3. केवल यदि विषय नागरिकों के मूल अधिकारों से संबंधित है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है हैं?
     

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) केवल 3

    D) 1 और 2

    Correct Answer: B

    Solution :

    व्याख्या-संविधान के अनुच्छेद 143(1) के अनुसार, यदि किसी समय राष्ट्रपति को प्रतीत होता है कि विधि या तथ्य का कोई ऐसा प्रश्न उत्पन्न हुआ है या उत्पन्न होने की सम्भावना है, जो ऐसी प्रकृति का और ऐसे व्यापक महत्व का है कि उस पर उच्चतम न्यायालय की राय प्राप्त करना समीचीन है, तो वह उस प्रश्न को विचार करने के लिए उस न्यायालय को निर्देशित कर सकेगा और वह न्यायालय, ऐसी सुनवाई के पश्चात् जो वह ठीक समझता है, राष्ट्रपति को उस पर अपनी राय प्रतिवेदित कर सकेगा।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner