Super Exam Chemistry Surface & Nuclear Chemistry / भूतल और नाभिकीय रसायन Question Bank रासायनिक अभिक्रियाएं एवं नाभिकीय रसायन

  • question_answer
    श्वसन निम्नलिखित में से कौन सी अभिक्रिया है?

    A) ऊष्माशोषी अभिक्रिया

    B)             ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया

    C) विस्थापन अभिक्रिया       

    D) द्विविस्थापन अभिक्रिया

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया
    व्याख्या- मानवों और पेड पौधों में सम्पन्न होने वाली श्वसन प्रक्रिया एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया का उदाहरण है। श्वसन
    \[{{C}_{6}}{{H}_{12}}(aq)+6{{O}_{2}}(aq)\to C{{O}_{2}}(g)+6{{H}_{2}}O(I)+{\AA}tkZ\]
    ऊष्माक्षेपी रासायनिक अभिक्रिया - जिन अभिक्रियाओं में उत्पाद के निर्माण के साथ-साथ ऊष्मा भी उत्पन्न होती है, उन्हें ऊष्माक्षेपी रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं। संयोजन अभिक्रियाओं में ऊष्मा उत्पन्न होती है उदाहरण: प्राकृतिक गैस का दहन
    \[C{{H}_{4(g)}}+2{{O}_{2(g)}}\to C{{O}_{2(g)}}+2{{H}_{2}}O+{\AA}tkZ\,{\scriptscriptstyle 1\!/\!{ }_4}{\AA}''ek{\scriptscriptstyle 1\!/\!{ }_2}\]
    विशेष - ऊष्माशोषी रासायनिक अभिक्रिया- जिन अभिक्रियाओं में ऊर्जा अवशोषित होती है, उन्हें ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं। वियोजन अभिक्रियाए इस प्रकार की होती है। उदाहरण: प्रकाश संश्लेषण
    \[6C{{O}_{2}}+6{{H}_{2}}O\xrightarrow{{\scriptscriptstyle 1\!/\!{ }_4}lq;Z dk izdk'k{\scriptscriptstyle 1\!/\!{ }_2}}{{C}_{6}}{{H}_{12}}{{O}_{6}}+6{{O}_{2}}+6{{H}_{2}}O\]
    उत्क्रमणीय अभिक्रियाएं- उत्क्रमणीय का अर्थ है- जिसे विलोम किया जा सके। वह रासायनिक अभिक्रिया जो अग्र एवं पश्च दोनों दिशाओं में सम्पन्न होती है, उत्क्रमणीय अभिक्रिया कहलाती है। अर्थात् अभिकारक आपस मे क्रिया करके उत्पादों का निर्माण करते हैं और बने हुए उत्पाद आपस मे क्रिया करके पुन: अभिकारकों का निर्माण करते हैं। इस अभिक्रिया को दो विपरीत एवं आधे तीरों के द्वारा दर्शाया जाता है।
    उदाहरण-\[{{N}_{2}}+3{{H}_{3}}\rightleftharpoons 2N{{H}_{3}},N{{H}_{4}}Cl\rightleftharpoons N{{H}_{3}}+HCl\]
    अनुत्क्रमणीय अभिक्रियाएं- अनुत्क्रमणीय का अर्थ है- जिसे विलोम नही किया जा सके। वह रासायनिक अभिक्रिया, जो केवल एक दिशा में (undirectional) सम्पन्न होती है, अनुत्क्रमणीय अभिक्रिया कहलाती है। अर्थात् इस अभिक्रिया में अभिकारक आपस मे क्रिया करके उत्पादों का निर्माण करते है, लेकिन उत्पाद पुन: अभिकारकों में परिवर्तित नहीं होते हैं। उदाहरण-


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner