s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Indian Polity and Civics Fundamental Rights and Duties Question Bank मूल अधिकार

  • question_answer
    निजता के अधिकार को जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार के अंतर्भूत भाग के रूप में संरक्षित किया जाता है। भारत के संविधान में निम्नलिखित में से किससे उपयुक्त कथन सही एवं समुचित ढंग से अर्थित होता है? (UPSC-2018)

    A) अनुच्छेद 14 एवं संविधान के 42वें संशोधन के अधीन उपबंध

    B) अनुच्छेद 17 एवं भाग IV में दिए राज्य की नीति के निदेशक तत्व

    C) अनुच्छेद 21 एवं भाग III में गारंटी की गई स्वतंत्रताएं

    D) अनुच्छेद 24 एवं संविधान के 44वें संशोधन के अधीन उपबंध

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - अनुच्छेद 21 एवं भाग III में गारंटी की गई स्वतंत्रताएं             व्याख्या - उपर्युक्त दिया गया कथन अनुच्छेद 21 एवं भाग III में गारंटी की गई स्वतंत्रताओं के अंतर्गत सही एवं समुचित ढंग से अर्थित होता है। 24 अगस्त, 2017 को सर्वोच्च न्यायालय की 9 सदस्यीय पीठ ने भी निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार का दर्जा प्रदान किया तथा यह कहा कि निजता का अधिकार जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार के अंतर्भूत भाग के रूप में संरक्षित है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner