Super Exam Biology Respiratory System / श्वसन प्रणाली Question Bank मानव श्वसन तंत्र

  • question_answer
    सूची I में दिये गए शब्दों का सूची के साथ मिलान कीजिये-
    सूची I सूची II
    A. यीस्ट 1. क्लोम
    B. डायाफ्राम (मध्यपट) 2. एल्कोहॉल
    C. तिलचट्टा 3. वक्ष-गुहा
    D. पत्तियां 4. रंध्र
    E. मछली 5. श्वास रंध्र

    A)  A\[\to \]1,  B\[\to \]2, C\[\to \]3,  D\[\to \]4, E\[\to \]5

    B)  A\[\to \]2,  B\[\to \]3, C\[\to \]5,  D\[\to \]4, E\[\to \]1

    C)  A\[\to \]3,  B\[\to \]5,  C\[\to \]2, D\[\to \]4, E\[\to \]1

    D)  A\[\to \]1,  B\[\to \]4, C\[\to \]2,  D\[\to \]5, E\[\to \]3

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर -  A\[\to \]2,  B\[\to \]3, C\[\to \]5,  D\[\to \]4, E\[\to \]1
    व्याख्या - यीस्ट एक-कोशिकीय जीव होता है। जो अवायवीय रूप से श्वसन करते हैं और इस प्रक्रिया के दौरान एल्कोहॉल निर्मित करते हैं। अत: इनका उपयोग अल्कोहल उद्योग में होता हैं।
    · श्वसन के समय वायु नासारन्ध्र, श्वास नली द्वारा हमारे फेफड़ों में प्रवेश करती है। फेफड़े वक्ष-गुहा में स्थित होते हैं। वक्ष-गुहा पार्श्व में पसलियों से घिरी रहती है। एक बड़ी पेशीय परत, जो डायाफ्राम (मध्यपट) कहलाती है, वक्ष-गुहा को आधार प्रदान करती है। श्वसन में डायाफ्रामऔर पसलियों से बने पिंजरे (Cage) की गति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
    · तिलचट्टा के शरीर के पार्श्व भाग में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं। इन्हें छिद्र श्वास रंध्र कहते हैं
    · तिलचट्टों तथा अन्य कीटो में गैस के विनिमय के लिये वायु नालियों का जाल बिछा होता है।
    · पादपों की सतह पर उपस्थित सूक्ष्म छिद्र होते हैं, इन्ही रन्ध्रों के माध्यम से पौधों में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का विनिमय होता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner