श्वसन वर्णको के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये- |
1. हीमोसायनिन - यह कॉपर युक्त श्वसन वर्णक है। |
2. इकाइनोक्रोम - वर्ग इकाइनोडरमेटा के जीवों में पाया है। |
3. मायोहीमोग्लोबिन - जो ऑक्सीजन परिवहन करता है। |
उपर्युक्त कथनों में से कौन-साध्से सही है/हैं? |
A) केवल 1 और 2
B) केवल -2 और 3
C) केवल 1 और 3
D) उपर्युक्त में से कोर्इ नही
Correct Answer: A
Solution :
उत्तर - केवल 1 और 2 |
व्याख्या - हीमोसायनिन - यह कॉपर युक्त श्वसन वर्णक है। इसका रंग नीला होता है। कुछ ऑर्थोपोडा (उदाहरण - झींगा, डैफनिया) व मोलस्का (उदाहरण - आक्टोपस, पाइला) के रक्त प्लाज्मा में पाया जाता है। |
मायोहीमोग्लोबिन - हीमोग्लोबिन से मिलता-जुलता है जो ऑक्सीजन परिवहन ना करके मांसपेशियों और अस्थिमज्जा में ऑक्सीजन को संग्रहित करता है। |
इकाइनोक्रोम - वर्ग इकाइनोडरमेटा के जीवों में पाया जाने वाला लाल-भूरा लौह प्रोटीन युक्त श्वसन वर्णक है। हीमोइरिथ्रीन - यह लाल बैंगनी आयरन प्रोटीन युक्त श्वसन वर्णक है। इसमें पोरफाइरिन का अभाव होता है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec