Super Exam General Studies Dance and Music / नृत्य और संगीत Question Bank भारत में जनजातीय एवं लोकनृत्य (नृत्यकला भाग 2)

  • question_answer
    निम्न में से किस लोकनृत्य का सम्बंध राजस्थान से नहीं है?                                  (UPPSC 2010)

    A) चरी नृत्य   

    B)          गीदड़ नृत्य

    C) पनिहारी नृत्य              

    D)          इनमें से कोई नहीं

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - इनमें से कोई नहीं
    व्याख्या - चरी नृत्य, गीदड़ नृत्य, पनिहारी नृत्य सभी राजस्थान के लोकनृत्य हैं।
    · चरी नृत्य - चरी नृत्य राजस्थान में किशनगढ़ और अजमेर के गुर्जर और सैनी समुदाय की महिलाओं में लोकप्रिय नृत्य है। यह महिलाओं द्वारा किया जाने वाला सामूहिक लोक नृत्य है।
    · गेर नृत्य - यह नृत्य यह मुख्यत: भील आदिवासियों द्वारा किया जाता है। गेर नृत्य में नर्तक अपने हाथ में खाण्डा (लकड़ी की छड़ी) के साथ एक बड़े वृत्त में नाचते हैं। यह नृत्य पुरुषों और महिलाओं दोनों द्वारा किया जाता है। पुरुष पट्टेदार अंगरखे एवं पूर्ण लंबाई की स्कर्ट पहनते हैं।
    · गीदड़ नृत्य - यह नृत्य राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र (चुरु, झुंझुनूं, सीकर जिलों में) का लोकप्रिय नृत्य है। यह विशेष तौर पर होली के अवसर पर किया जाता है। नगाड़ा इस नृत्य का प्रमुख वाद्य है। नर्तक नगाड़े की ताल पर हाथों में डंडे ले कर उन्हें टकराते हुए नाचते हैं। नगाडे की गति बढ़ने के साथ यह नृत्य भी गति पकड़ता है।
    विशेष -
    · फलकू बाई चरी नृत्य की प्रसिद्ध नृत्यांगना हैं।
    · गीदड़ नृत्य में साधु, सेठ-सेठानी, दुल्हा-दुल्हन, शिकारी आदि विभिन्न प्रकार के स्वांगों का प्रदर्शन भी किया जाता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner