निम्न लोकनृत्यों के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें - (IAS 2011) |
1. तुशिमिग हिमाचल प्रदेश में किया जाने वाला नृत्य है। |
2. चट्टा नृत्य में स्त्री-पुरूष दोनों भाग लेते हैं। |
3. गढ़वाली नृत्य उत्तरांचल का लोकनृत्य है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें |
A) 1 और 2
B) 2 और 3
C) 1 और 3
D) 1, 2 और 3
Correct Answer: D
Solution :
उत्तर - 1, 2 और 3 |
व्याख्या - उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं। तुशिमिग हिमाचल प्रदेश, चट्टा उत्तर प्रदेश एव गढ़वाली उत्तराखण्ड का लोकनृत्य |
टिप्पणी - लोकनृत्यों की संक्षिप्त जानकारी |
· तुशिमिग - हिमाचल प्रदेश में किन्नौरी जनजाति द्वारा किया जाने वाला नृत्य है, जो सितम्बर माह में शरद ऋतु मनाने के लिए किया जाता है। |
· चट्टा नृत्य - यह नृत्य उत्तर प्रदेश में प्रचलित एक लोकप्रिय लोक नृत्य है। इस नृत्य में स्त्री-पुरूष दोनों भाग लेते हैं। इस नृत्य की गति प्रारंभ में धीमी होती है लेकिन बाद में तेज हो जाती है। यह नृत्य प्राय: मेलों में तमाशे के रूप में किया जाता है। |
· गढ़वाली नृत्य - यह नृत्य उत्तरांचल के गढ़वाली क्षेत्र में लोकप्रिय है। यह एक सामूहिक नृत्य है, जिसे खेत कटने के अवसर पर आनन्दोत्सव के रूप में सम्पन्न किया जाता है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec