1813 र्इ. में ब्रिटिश सरकार द्वारा अपनार्इ गर्इ मुक्त व्यापार की नीति के प्रभावों के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये |
1. ब्रिटिश अधिकारियों तथा राजनेताओं ने जमीन का लगान घटाने की पैरवी की। |
2. भारत में ब्रिटिश माल तथा ब्रिटेन में भारत निर्मित सामान बिना किसी शुल्क के साथ आने-जाने लगे। |
3. इस नीति के कारण खेतिहर भारत को इंग्लैंड का आर्थिक उपनिवेश बनना पड़ा। |
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? |
A) केवल 1 और 2
B) केवल 1 और 3
C) केवल 2
D) उपरोक्त सभी
Correct Answer: B
Solution :
उत्तर - केवल 1 और 3 |
व्याख्या - ब्रिटिश सरकार द्वारा 1813 र्इ. में भारत के संदर्भ में अपनार्इ गर्इ मुक्त व्यापार की नीति का मुख्य उद्देश्य भारत को ब्रिटेन के कारखानों के माल का उपभोक्ता तथा कच्चे माल का निर्यातक बनाना था। इस नीति के कारण खेतिहर भारत को अब औद्योगिक इंग्लैंड का आर्थिक उपनिवेश बनना पड़ा। |
भारत में लागू यह मुक्त व्यापार की नीति एकप्रवाही थी। |
भारत तो विदेशी सामानों का आयात करता था किन्तु जो भारतीय माल ब्रिटिश मालों से प्रतियोगिता कर सकते थे, उन पर ब्रिटेन में प्रवेश के लिये भारी आयात शुल्क लगा दिये गए। |
अनेक ब्रिटिश अधिकारियों, राजनैतिक नेताओं तथा व्यापारियों ने जमीन का लगान घटाने की पैरवी की ताकि किसान बेहतर स्थिति में हों और विदेशी कारखानों में बना माल खरीद सकें। उन्होंने भारत के पश्चिमीकरण का समर्थन भी किया ताकि अधिकाधिक भारतीयों में पश्चिमी मालों के प्रति रुचि पैदा हो सके। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec