A) तरार्इ
B) दून
C) खादर
D) भाभर
Correct Answer: D
Solution :
उत्तर - भाभर |
व्याख्या - उत्तरी विशाल मैदान, संरचनात्मक रूप से शिवालिक के दक्षिण में भाभर, तरार्इ व जलोढ़ मैदान (बांगर व खादर) के रूप में विस्तृत है। |
भाभर - शिवालिक के गिरिपाद प्रदेश में और उसके समान सिंधु से तीस्ता नदी तक विस्तृत 8-10 किमी. चौड़ी पट्टी को भाभर कहा जाता है। यहां हिमालय पर्वत श्रेणियों से निकलती नदियां भारी जल-भार जैसेबड़े शैल, गोलाश्म आदि अवसाद एकत्रित कर देती हैं। और कभी-कभी स्वयं इसी में लुप्त हो जाती हैं। |
तरार्इ - भाबर के दक्षिण में और उसके समानांतर विस्तृत 10-20 km चौड़ी पट्टी को तरार्इ कहा जाता है। इसी पट्टी में नदियां पुन: भाभर से बाहर निकलकर सतह पर प्रवाहित होने लगती हैं। बांगर -पुराने जलोढ़ मैदानों को बांगर कहा जाता है। ये बाढ़ के मैदानों से ऊपर स्थित होते हैं और खादर की तुलना में कम उपजाऊ होते हैं। |
खादर - नवीन जलोढ़ मैदानों को खादर कहा जाता है। ये प्राय: बाढ़ के मैदानों में स्थित होते है। यहां प्रतिवर्ष नदियों द्वारा जलोढ़ निक्षेप का नवीनीकरण होता रहता है। ये सर्वाधिक उपजाऊ जलोढ़ मैदान होते हैं। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec