Super Exam General Studies Language and Literature / भाषा और साहित्य Question Bank भारतीय साहित्यिक प्रवृत्तियां

  • question_answer
    आर्यभट्ट प्रसिद्ध थे?                                             (UKPSC 2007)

    A) भारतीय राजनीतिज्ञ

    B) भारतीय गणितज्ञ एवं खगोलशास्त्री

    C) भारतीय संस्कृत के विद्वान एवं कवि

    D)  इनमें से कोई नहीं

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर -  भारतीय गणितज्ञ एवं खगोलशास्त्री
    व्याख्या -आर्यभट्ट प्राचीन समय के सबसे महान खगोलशास्त्रीयों और गणितज्ञों में से एक थे। विज्ञान और गणित के क्षेत्र में उनके कार्य आज भी वैज्ञानिकों को प्रेरणा देते हैं। आर्यभट्ट उन पहले व्यक्तियों में से थे जिन्होंने बीजगणित (एलजेबरा) का प्रयोग किया। आर्यभट्ट ने प्रसिद्ध रचना ‘आर्यभटिया’ (गणित की पुस्तक) को कविता के रूप में लिखा है। यह प्राचीन भारत की बहुचर्चित पुस्तकों में से एक है। इस पुस्तक में दी गयी अधिकांश जानकारी खगोलशास्त्र और गोलीय त्रिकोणमिति से संबंध रखती है।’आर्यभटिया’ में अंकगणित, बीजगणित और त्रिकोणमिति के 33 नियम भी दिए गए हैं।
    टिप्पणी - इस महान वैज्ञानिक और गणितज्ञ को यह भी ज्ञात था कि चन्द्रमा और दूसरे ग्रह सूर्य की किरणों से प्रकाशमान होते हैं। आर्यभट्ट ने अपने सूत्रों से यह सिद्ध किया कि एक वर्ष में 366 दिन नहीं वरन 365.2951 दिन होते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner