s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Economics Business and Foreign Trade / व्यापार और विदेश व्यापार Question Bank भुगतान संतुलन एवं विदेशी व्यापार

  • question_answer
    वैश्विक प्रतियोगित्व रिपोर्ट (ग्लोबल कॉम्पिटिटिवनेस रिपोर्ट) कौन जारी करता है?

    A)  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)

    B)  संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन- अंकटाड (UNCTAD)

    C)  विश्व आर्थिक मंच

    D)  विश्व बैंक

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर- विश्व आर्थिक मंच
    व्याख्या-वैश्विक प्रतियोगित्व रिपोर्ट (ग्लोबल कॉम्पिटिटिवनेस रिपोर्ट) विश्व आर्थिक मंच द्वारा प्रकाशित की जाती है। इसका मुख्यालय जेनेवा में स्थित है। इस वैश्विक रिपोर्ट में प्रतिस्पर्धात्मकता को उन संस्थाओंए नीतियों और कारकों के समूह के रूप में परिभाषित किया जाता हैए जो किसी देश की उत्पादकता का निर्धारण करते हैं। वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता रिपोर्ट में प्रतिस्पर्धात्मकता में कुल 12 स्तंभों या पैमानों के भारित औसत के आधार पर देशों/अर्थव्यवस्थाओं को रैकिंग प्रदान करते हुए वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक जारी किया जाता है।‘ वर्ष 2019 में जारी विश्व प्रतिस्पर्धात्मक सूचकांक में भारत (स्कोर-61) 141 देशों की सूची में 68वें स्थान पर हैए जबकि पिछले वर्ष (2018) में 140 देशों की सूची में 58वें स्थान पर था।
    वैश्विक प्रतिस्पर्धा रिपोर्ट के 12 स्तंभ/पैमाने
    1. बुनियादी ढाँचा
    2. व्यापक आर्थिक वातावरण
    3. स्वास्थ्य
    4. प्राथमिक शिक्षा
    5. उच्च शिक्षा एवं प्रशिक्षण
    6. कुशल श्रम बाजार
    7. कुशल माल बाजार
    8. वित्तीय बाजार विकास
    9. प्रौद्योगिकी तत्परता
    10. बाजार का आकार
    11. व्यापारिक विशेषता
    12. नवाचार


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner