Super Exam General Studies Architecture / वास्तु-कला Question Bank बौद्ध वास्तुकला / मौर्य वास्तुकला (स्थापत्य कला भाग 2)

  • question_answer
    ‘चैत्य’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये  (IAS 2007)
    1. हीनयानी चैत्य-गृह में बुद्ध को मानव रूप में नहीं दर्शाया गया है।
    2. भाजा चैत्य हीनयानी चैत्य-गृह का उदाहरण है।
    3. नागार्जुनकोंडा, अमरावती महायानी चैत्य के उदाहरण हैं। उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सत्य है/हैं?

    A) केवल 1

    B) केवल 2 और 3

    C) केवल 2

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - 1, 2 और 3
    व्याख्या - चैत्य निर्माण के प्रारंभिक दौर में हीनयानी चैत्यों का निर्माण किया गया था। इन चैत्यों में बुद्ध के प्रतीकों का चलन भी नजर आता है और कहीं भी बुद्ध को मानव रूप में नहीं दर्शाया गया है। इसके विपरीत महायानी चैत्य गृहों में बुद्ध को मानव रूप में दर्शाया गया है।
    टिप्पणी - भाजा, पीतलखोरा, विदिशा, कार्ले, कन्हेरी आदि हीनयानी चैत्य-गृह के उदाहरण हैं। नागार्जुनकोंडा, अमरावती, अजंता, एलोरा आदि महायानी चैत्य के उदाहरण हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner