Super Exam Biology Respiration / श्वसन Question Bank प्रकाश संष्लेषण एवं श्वसन

  • question_answer
    प्रकाश-संश्लेषण होता है                                                (BPSC 1999)

    A) ऑरात्रि में   

    B) दिन में और रात्रि में

    C) दिन में अथवा रात्रि में   

    D) केवल दिन में

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - दिन में अथवा रात्रि में
    व्याख्या - प्राकृतिक रूप से पौधे सूर्य के प्रकाश से ही ऊर्जा  करते है तथा विद्युत प्रकाश में भी पौधों में प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया होती है। प्रकाश रासायनिक तथा जैवसंश्लेषी क्रियाएं या प्रकाश-संश्लेषण की क्रियाविधि दो प्रमुख अवस्थाओं के तहत पूर्ण होती है
    A. प्रकाश-रासायनिक अवस्था या प्रकाश-रासायनिक अभिक्रिया - ये अभिक्रिया केवल प्रकाश की उपस्थिति में होती है, इसलिए इसे प्रकाश अभिक्रिया (Light Reaction) कहते हैं। प्रकाश की अनुपस्थिति में यह क्रिया तुरंत बंद हो जाती है। इस अभिक्रिया का अध्ययन रोबर्ट हिल ने किया था इसलिए इसे हिल अभिक्रिया कहते हैं। यह क्लोरोप्लास्ट के ग्रेना में होता है। इसके अन्तर्गत् होने वाली पांच प्रमुख घटनाएं निम्न हैं-
    i.क्लोरोफिल के इलेक्ट्रॉन का प्रकाश के फोटॉन द्वारा उत्तेजन
    ii.जल का प्रकाश अपघटन - क्लोरोफिल अणु द्वारा अवशोषित कुछ ऊर्जा का उपयोग जल अणुओं के अपघटन के लिए किया जाता है।
    iii.
    iv.\[NADP{{H}_{2}}\] का निर्माण - जल के अपघटन में विमुक्त हाइड्रोजन NADP+ (हाइड्रोजन ग्राही) से संयोजित होकर \[NADP{{H}_{2}}\]बनाता है।
    v.प्रकाश फॉस्फोरीकरण अथवा ATP का निर्माण - उत्तेजित क्लोरोफिल अणु की कुछ ऊर्जा का उपयोग ATP के निर्माण में होता है। इस प्रक्रिया में विद्युत् ऊर्जा रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है।
       B.जैव-संश्लेषी अभिक्रिया या जैवसंश्लेषित अवस्था - इन अभिक्रियाओं के लिए प्रकाश ऊर्जा की आवश्यकता नहीं होती है। अत: इसे ही अप्रकाशिक अर्थात अन्धकार अभिक्रिया (Dark reaction) या ब्लैकमैन अभिक्रिया भी कहते हैं। यह क्लोरोप्लास्ट के स्ट्रोमा (Stroma) में सम्पन्न होती है। प्रकाश अभिक्रिया में बने ATP तथा \[NADP{{H}_{2}}\] का उपयोग प्रकाश-संश्लेषण के इस चरण में \[C{{O}_{2}}\] को शर्करा में परिवर्तित करने के लिए किया जाता है। अत: यह अभिक्रिया प्रकाश अभिक्रिया के उत्पादों का इस्तेमाल करती है, यह अभिक्रिया प्रकाश की उपस्थिति में भी हो सकती है परन्तु इसके लिये प्रकाश की प्रत्यक्ष रूप से आवश्यकता नहीं होती।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner