सूची I (पदार्थ) | सूची II (शरीर क्रियात्मक भूमिका) | ||
A. | टायलिन | 1. | रक्त में एंजिओटेसिनोजेन को एंजियोटेन्सिन में बदलता हैं |
B. | पेप्सिन | 2. | स्टार्च को पचाता है न |
C. | रेनिन | 3. | प्रोटीन को पचाता है |
4. | वसाओं को जल अपघटित करता है। | ||
D. | ऑक्सीटोसिन | 5. | चिकनी पेशियों (Smooth Muscles) में शिथिलन को प्रेरित करता है |
A) A\[\to \]2, B\[\to \] 3, C\[\to \]1, D\[\to \] 5
B) A\[\to \]3, B\[\to \] 4, C\[\to \] 2, D\[\to \] 5
C) A\[\to \] 2, B\[\to \] 3, C\[\to \] 5, D\[\to \] 1
D) A \[\to \]3, B\[\to \] 1, C\[\to \] 2, D\[\to \]4
Correct Answer: A
Solution :
उत्तर - A\[\to \]2, B\[\to \] 3, C\[\to \]1, D\[\to \] 5 |
व्याख्या - i. टायलिन - मनुष्य में लगभग 1.5 लीटर लार प्रतिदिन (Saliva) लार ग्रंथि से स्त्रावित होता है जिसका PH 6.8 के करीब होता है। लार में दो प्रकार के एन्जाइम टायलिन और एमालेज पाए जाते हैं। ये भोजन के स्टार्च को माल्टोस (मोनोसैकेराइड तथा डार्इसैकेराइड) में अपघटित कर देता है। इस प्रकार भोजन का कुछ भाग मुख में ही पच जाता है। |
ii.पेप्सिन - प्रोटीन पर क्रिया करने वाला एन्जाइम है। यह प्रारंभ में अक्रिय पेप्सिनोजेन के रूप में सावित होता है। यह HCl के \[{{H}^{+}}\]उपस्थिति में सक्रिय पेप्सिन में परिवर्तित हो जाता है। पेप्सिन प्रोटीन पर क्रिया करके उसे पॉलिपेप्टाइड, पेप्टोन एवं प्रोटीओजेज में परिवर्तित कर प्रोटीन का आंशिक पाचन ही करता है। |
iii. रेनिन (Renin) - यह जठर रस के रूप में सावित होता है, प्रारंभ में प्रोरेनिन के रूप में होता है जो कि HCl के सम्पर्क में आने पर सक्रिय रेनिन (Renin) में बदल जाता है। यह दूध के प्रोटीन कैसिन को ठोस कैल्सियम पैराकेसिनेट अम्ल (Calcium paracasaeinate) में परिवर्तित कर देता है। यह दही (Curd) होता हैं। ठोस हो जाने के कारण यह आमाशय में अधिक देर तक रुका रहता है ताकि उसके प्रोटीन भाग पर पेप्सिन क्रियाशील हो सके। |
रेनिन (Renin) - यह एक हॉर्मोन होता है जो किडनी जक्साग्लोमेरुलर कोशिकाओ (juxtaglomerular cells) द्वारा स्त्रावित होता है और शरीर के रेनिन एंजिओटिन्सिन ऐल्डोस्टेरॉन सिस्टम में भाग लेता है, रक्त में एंजिओटेनसिनोजेन को एंजिओटेन्सिन में परिवर्तित करता है। जो धमनियों में रक्त का दबाव नियन्त्रित रहता है। जो हृदय की धड़कन को बड़ा सकता है। |
iv. ऑक्सीटोसिन - यह चिकनी पेशियों (Smooth Muscles) में सिकुड़ने सहायक होता है, जिसके फलस्वरूप गाय एवं भैंस से दूध आसानी से निकलने लगता है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec