नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये |
1. ओडिशा भारत का सबसे बड़ा बॉक्साइट उत्पादक राज्य है। |
2. अमरकंटक पठार, मैकाल पहाड़ियों बॉक्साइट के निक्षेप हेतु प्रसिद्ध हैं। |
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सत्य है/हैं? |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2 दोनों
D) न तो 1 और न ही 2
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर - 1 और 2 दोनों |
व्याख्या - भारत मे खनिजों की निक्षेपात्मक स्थिति के संदर्भ में उपरोक्त दोनों कथन सत्य हैं। |
ओडिशा, भारत का सबसे बड़ा बॉक्साइट उत्पादक राज्य है। यहाँ कोरापुट जिले के पंचपतमाली में राज्य के सबसे महत्त्वपूर्ण बॉक्साइट निक्षेप हैं। |
भारत में बॉक्साइट के निक्षेप मुख्यत: अमरकंटक पठार, मैकाल पहाड़ियों तथा बिलासपुर-कटनी के पठारी प्रदेशों में पाए जाते हैं। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec