s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Chemistry Hydrocarbons / हाइड्रोकार्बन Question Bank कार्बनिक रसायन, हाइड्रोकार्बन एवं ईंधन

  • question_answer
    बायोगैस में मुख्यत: होती है         (UPPCS 2010, 2013, 2016, UKPSC 2012,MPPSC 1999)

    A) कार्बन डाइऑक्साइड एवं हाइड्रोजन

    B) हाइड्रोजन एवं मीथेन

    C) कार्बन डाइऑक्साइड एवं मीथेन

    D) हार्इड्रोजन एवं ऑक्सीजन

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - कार्बन डाइऑक्साइड एवं मीथेन ।
    व्याख्या - ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में कार्बनिक (जैविक) पदाथोर्ं के अपघटन से अर्थात कृषि एवं वनस्पति अपशिष्ट, गोबर, खाद्य, हरा कचरा आदि के अवायवीय अपघटन से उत्पन्न गैस को बायोगैस या गोबर गैस कहते हैं। बायोगैस एक उत्तम घरेलू र्इंधन है, जो बिना धुआं उत्पन्न किए जलती है।
    बायोगैस के संघटन में मीथेन (50-75%), कार्बन डाइऑक्साइड (25-50%), नाइट्रोजन (0-10%), हाइड्रोजन (0-1%), हाइड्रोजन सल्फाइड (0-3%) है।
    बायोगैस संयंत्र से उत्पादित बायोगैस का मुख्य घटक मीथेन गैस होती है जिसे जीवाश्म र्इंधन के स्थान पर ऊर्जा उत्पादन के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है।
    विशेष - बायोगैस संयंत्र में किण्वन प्रक्रिया द्वारा गैस  उत्पन्न होती है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. एस. वी. देसार्इ ने गोबर गैस प्रणाली का आविष्कार किया था।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner