s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Biology Reproduction and Endocrine System / प्रजनन और अंत: स्रावी प्रणाली Question Bank अंतःस्त्रावी तंत्र व हार्मोन

  • question_answer
    निम्न पर विचार कीजिए -              (UPPCS 2008)
    (i) यह मानव शरीर की दूसरी सबसे बड़ी ग्रंथि है।
    (ii) इसका रस एक विशेष प्रकार की कोशिकाओं से स्त्रावित होता है तथा क्षारीय होता है।
    (iii)  इसके रस को पूर्ण पाचक रस कहा जाता है ये गुण विशिष्ट हैं

    A)  यकृत के  

    B)  प्लीहा के

    C)  अग्न्याशय के            

    D)  लार ग्रंथि के

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर -  अग्न्याशय के
    व्याख्या - यकृत मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है, जबकि अग्न्याशय (Pancreas) दूसरी सबसे बड़ी ग्रंथि है। अग्न्याशय से अग्न्याशयी रस स्त्रावित होता है, जो क्षारीय होता है। इसके रस को पूर्ण पाचक रस कहा जाता है। अग्नाशय एक संयुक्त ग्रंथि है जो अंत:स्रावी और बहि:स्रावी दोनों के रूप में कार्य करती है क्योंकि यह केवल हॉर्मोन के अन्त:स्त्रावण नहीं करती है बल्कि एन्जाइम भी स्त्रावित करती है।
    यह उदर गुहा (Abdominal cavity) में आमाशय के पीछे बाएं तरफ उपस्थित होती है। जिसकी उत्पत्ति भ्रूणीय एण्डोडर्म से होती है। अग्नाशय का लगभग 98-99% भाग पाचन एन्जाइमों को स्त्रावित करने वाली बाह्यस्त्रावी कोशिकाओं के अनेक खोखले पिण्डों (Lobule of acini) से निर्मित होता है,ये एक संयोजी ऊतक में निलंबित होते हैं। संयोजी ऊतक में अंत:स्रावी कोशिकाओं के 0.1 से 0.2 मिमी. व्यास वाले गोलाकार से ठोस समूह होते हैं। सामान्य मनुष्य के अग्नाशय में 10 से 20 लाख ऐसे समूह होते हैं, इन्हें लैंगरलैन्स की द्वीपिकायें (Islets of Langerhans) कहते हैं, प्रत्येक लैंगरहैंस की आइसलेट्स में सैकड़ों कोशिकायें तथा अनेक रक्त कोशिकायें एवं रक्त पात्र (Sinusoids) उपस्थित होते हैं। इनकी कोशिकायें चार प्रमुख प्रकार की होती हैं, आइसलेट्स के मध्य में स्थित् 70% बड़ी बीटा-कोशिकायें, 20 % अल्फा - कोशिकायें, 4% डेल्टा कोशिकायें तथा शेष PP कोशिकायें होती हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner