s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

वाताग्र, चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात

वाताग्र, चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात

Category :

वाताग्र, चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात

 

विश्लेषणात्मक अवधारणा

 

वायुराशि को ठण्डी एवं उष्ण वायुराशि में वर्गीकृत किया जाता है। यदि वायुराशि को तापमान-गतिशील सतह के तापमान से कम है. तो उस वायुराशि को ठंडी वायुराशि कहते हैं। उत्पत्ति क्षेत्र में वायुराशि ठंडी स्थिर व उसमें आर्द्रता की मात्रा न्यून होती है। जब किसी क्षेत्र में दो भिन्न भौतिक गुण वाली वायुराशियों का अभिसरण होता है तो अभिसरण के क्रम में ये वायुराशियां पूर्णत: मिल नहीं पाती जिससे इन वायुराशियों के मध्य एक ढलुआ-सीमा का विकास होता है जिसे वातान कहते हैं। स्थायी वायुदाब की पेटियों में स्थायी पवनें प्रवाहित होती हैं। इन्हीं स्थायी पवनों के क्षेत्र में ही चक्रवात, प्रतिचक्रवात, तड़ित झंझा आदि उत्पन्न होते हैं।

 

  • वायुराशि के क्षेत्र में वायु दाब सदैव उच्च होता है।
  • इन क्षेत्रों को वायु प्रवाह का स्रोत क्षेत्र भी कहा जाता है क्योंकि वायुराशि के सीमांत क्षेत्रों से वायु निम्न वायुदाब की ओर प्रवाहित होती हैं। यह प्रतिचक्रवातीय विशेषताओं का क्षेत्र होता है।
  • इन क्षेत्रों में वायु सतत् रूप से केंद्र में नीचे की ओर उतरने या बैठने की प्रवृत्ति रखती है।
  • वृहद् मध्यवर्ती क्षेत्र में तापमान एवं वायुमंडलीय नमी में समरूपता होती है।
  • चक्रवात वह वायुदाब प्रणाली है जिसके केन्द्र में निम्न वायुदाब के कारण हवायें केन्द्र की ओर प्रवाहित होती हैं।
  • इस निम्न वायुदाब केन्द्र के चारों ओर बढ़ते वायुदाब की रेखायें पार्इ जाती हैं।
  • मध्य एवं उच्च अक्षांशों में विकसित चक्रवातीय वायु प्रणाली शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवात है। शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवात का विकास \[35{}^\circ -65{}^\circ \]अक्षांशो के मध्य दोनों गोलाद्धों में होता है।
  • उत्तरी प्रशांत में अल्यूशियन द्वीप के निकट के क्षेत्रों में शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति होती है।
  • दक्षिणी गोलार्द्ध में सामान्यत: \[45{}^\circ \] से \[65{}^\circ \] दक्षिणी अक्षांशों के मध्य शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवात उत्पन्न होते हैं। इनकी आदर्श उत्पत्ति महासागरीय धरातल पर होती है।
  • भूमध्य सागरीय क्षेत्र में भी निम्न वायुदाय केंद्रों पर शीत ऋतु में शीतोष्ण चक्रवातों की उत्पत्ति होती है।

Other Topics


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner