Super Exam Indian Polity and Civics Parliament Question Bank संसद

  • question_answer
    संविधान के किस संशोधन ने लोकसभा के सदस्यों की संख्या 525 से बढ़ाकर 545 कर दी? (INDIAN POLITY-2004)

    A) 31वें संशोधन ने

    B) 35वें संशोधन ने

    C) 42वें संशोधन ने

    D)  45वें संशोधन ने

    Correct Answer: A

    Solution :

    व्याख्या-भारत के संविधान में 31वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1973 द्वारा लोक सभा में राज्यों के प्रतिनिधित्व की अधिकतम संख्या 500 से बढ़ाकर 525 तथा केंद्रशासित प्रदेशों के सदस्यों की अधिकतम संख्या 25 से घटाकर 20 की गई  [अनु. 81(1) में संशोधन के द्वारा] , इस प्रकार लोकसभा में कुल सदस्यों की अधिकतम संख्या 525 से बढ़ाकर 545 की गई। ज्ञात है कि, वर्तमान में लोक सभा की अधिकतम सदस्य संख्या 552 हो सकती है, जिसमें 530 से अधिक सदस्य राज्यों से तथा 20 से अधिक सदस्य केंद्रशासित प्रदेशों से निर्वाचित हो सकते हैं (गोवा, दमन एवं दीव पुनर्गठन अधिनियम, 1987 से), जबकि दो एंग्लो-इंडियन सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत कर सकता है। वर्तमान में 543 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 524 का निर्वाचन क्षेत्र राज्यों में हैं, जबकि शेष 19 निर्वाचन क्षेत्र केंद्रशासित प्रदेशों के (दिल्ली- 7, अंडमान एवं निकोबार-1, दादरा व नगर हवेली व दमन एवं द्वीव-2, लक्षद्वीप-1, पुडुचेरी-1, चंडीगढ़-1, जम्मू एवं कश्मीर-5, लद्दाख-1) निर्वाचन क्षेत्र से हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner