Super Exam Chemistry Acids, Bases and Salts / अम्ल, क्षार एवं लवण Question Bank साम्यावस्था, अम्ल, क्षार एवं लवण

  • question_answer
    निम्नलिखित अभिक्रियाओं के संबंध में  कौन-सा/से सत्य है?
    1. \[CaC{{O}_{3(s)}}\to Ca{{O}_{(s)}}+C{{O}_{2}}_{(g)}\]
    2. \[{{N}_{2}}_{(g)}+3{{H}_{2(g)}}\rightleftharpoons 2N{{H}_{(3)(g)}}\]
    कूट:

    A) केवल 1 समांगी साम्यावस्था अभिक्रिया है

    B) केवल 2 समांगी साम्यावस्था अभिक्रिया है

    C) केवल 1 विषमांगी साम्यावस्था अभिक्रिया है

    D) [b] एवं [c] दोनों सत्य है

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - [b] एवं [c] दोनों सत्य है
    व्याख्या - 1. समांगी साम्यावस्था अभिक्रियाएं- ऐसी अभिक्रियाएं जिनमें क्रियाकारक एवं क्रियाफल सभी एक ही भौतिक प्रावस्था में होते हैं, समांगी साम्यावस्था अभिक्रियाएं (Homologous Equlibrium reaction) कहते हैं।
    उदाहरण- गैसीय तंत्र
    (i) \[{{N}_{2}}_{(g)}+3{{H}_{2(g)}}\rightleftharpoons 2N{{H}_{(3)(g)}}(\Delta n=-2)\]
    (ii) \[{{H}_{2}}_{(g)}+{{I}_{2(g)}}\rightleftharpoons H{{I}_{(g)}}(\Delta n=0)\]
    (iii) \[PC{{l}_{5}}_{(g)}\rightleftharpoons PC{{l}_{3(g)}}+C{{l}_{2}}(\Delta n=1)\]
    द्रव तंत्र-\[\begin{align}   & C{{H}_{2}}COO{{H}_{(I)}}+{{C}_{2}}{{H}_{5}}O{{H}_{(I)}}\rightleftharpoons C{{H}_{3}}COO{{C}_{2}}{{H}_{5}}_{(I)} \\  & +{{H}_{2}}{{O}_{(I)}}{{I}_{(g)}}(\Delta n=0) \\ \end{align}\]
    2. विषमांगी साम्यावस्था अभिक्रियाएं -    ऐसी   अभिक्रियाएं जिनमें क्रियाकारक एवं क्रियाफल एक से अधिक भौतिक प्रावस्थाओं में होते हैं विषमांगी साम्यावस्था अभिक्रियाएं (Heterogenous equilibrium reaction) कहलाती हैं।
    उदाहरण - \[{{C}_{(s)}}+{{H}_{2}}{{O}_{(g)}}\rightleftharpoons C{{O}_{(g)}}C{{O}_{2(g)}}\]
    (ii) \[CaC{{O}_{3(s)}}\to Ca{{O}_{(s)}}+C{{O}_{2}}_{(g)}\]


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner