Super Exam General Studies Dance and Music / नृत्य और संगीत Question Bank संगीतकला का सामान्य परिचय (संगीत कला भाग 1)

  • question_answer
    वाद्ययंत्र के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. रूद्रवीणा को बनाने में सूखे हुए सीताफल का प्रयोग होता है।
    2. इसराज सितार और सारंगी का जोड़ है।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - दोनो कथन सत्य है। रूद्रवीणा को हिन्दुस्तानी संगीत में प्रयोग किया जाता है। इसमें एक लंबी नली के आकार की लकड़ी के दोनों सिरों के नीचे 24 सूखे हुए सीताफल के खोखले तूंबा होते हैं। इसमें मुख्य 4 तार होते हैं, जो खूटियों से कसे जाते हैं। इसके अलावा दो और तार होते हैं। इसराज सितार और सारंगी के मेल से बनता है। इसका ऊपरी भाग सितार से और नीचे का भाग सारंगी की तरह होता है। इसमें 4 मुख्य, तरब के 15 से 19 पर्दे होते हैं। इसे भी गज से बजाया जाता है।
    टिप्पणी -
    रुद्रवीणा लकड़ी के बने 24 पर्द होते हैं।
    इसराज का प्रयोग रवीन्द्र संगीत में भी होता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner